Dhurandhar Movie : ‘धुरंधर’ फिल्म ने रिलीज होने के बाद बवाल काटा हुआ है। भारत से लेकर पाकिस्तान तक सिर्फ इसी की चर्चा है। आदित्य धर की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ को लोगों ने खूब प्यार दिया। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा रहमान डकैत ने बटोरी है, जिसकी भूमिका अक्षय खन्ना ने निभाई है। इस फिल्म ने 27 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की, इसका कुल कलेक्शन 207.25 करोड़ रुपए से अधिक हो गया है।
इन किरदारों ने निभाई भूमिका
5 दिसंबर को सिनेमाघरों में ‘धुरंधर‘ रिलीज हुई, फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे किरदार शामिल हैं। पब्लिक ने फिल्म को लेकर काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया, सभी किरदारों को खूब पसंद किया गया। लेकिन सबसे ज्यादा सरदार अब्दुल रहमान बलूच उर्फ रहमान डकैत है, जिसे अक्षय खन्ना ने पर्दे पर बखूबी उतारा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म ‘ऑपरेशन ल्यारी’ से प्रेरित है। फिल्म ‘धुरंधर’ पाकिस्तान में देखी जा रही है या नहीं, यह साफ नहीं है। इतना जरुर है कि चोरी-चोरी पाकिस्तान इस मूवी को देखेगा और देख रहा होगा। खैर पाकिस्तान के साथ 6 देशों में इस फिल्म पर बैन लगा है।
लोगों में खौफ पैदा किया
असल रहमान डकैत के बारे में बात करें, तो यह ऐसा नाम है, जिससे लोगों में खौफ पैदा हो जाता था। रहमान डकैत का जन्म साल 1979 में मोहम्मद दादल के घर हुआ, लेकिन उसका जन्म सरदार अब्दुल रहमान बलूच के तौर पर हुआ था। धीरे-धीरे उसने अब्दुल रहमान बलूच की जगह रहमान डकैत को नया जन्म दे दिया।
कम उम्र में बड़े कांड
कम उम्र में उसने क्राइम करना शुरू किया और पहली हत्या 13 साल की उम्र में की। उसने केवल 15 साल की उम्र में अपनी मां का भी कत्ल कर दिया। उसे शक था कि जिस गैंग ने उसके पिता की हत्या की, उसकी मां का उस गैंग से ताल्लुक है। इसी शक में उसने अपनी मां को भी मार डाला। हालांकि, इस खबर में कितनी पुष्टि है इसकी जानकारी नहीं है।
ये भी पढ़ें- अमेरिकी राष्ट्रपति की चेतावनी, रूस-यूक्रेन युद्ध बनेगा वर्ल्ड वॉर-3 की वजह
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









