Advertisement

गुरुवार और शनिवार को नाखून क्यों नहीं काटना चाहिए, जानिए क्या होता है असर

शनिवार को नाखून काटना
Share
Advertisement

गुरुवार को बाल काटना, रूपए-पैसे का लेनदेन करना, गुरुवार को कपड़े साफ करना ऐसे ही कई कार्य हैं जिसे करने से मना किया जाता है। नाखून काटना भी गुरुवार को मना किया जाता है। इसके साथ-साथ शनिवार को भी नाखून नहीं काटना चाहिए। आइए जानते हैं कि गुरुवार और शनिवार को नाखून क्यों नहीं काटना चाहिए?

Advertisement

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का भी दिन माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से घर में हमेशा धन का आगमन बना रहता है। धनलाभ के लिए गुरुवार को केले के पेड़ में जल डालना भी शुभ फलदायक होता है। केले की पेड़ में जल डालने से भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होती है।

गुरुवार को नाखून होता है अशुभ

गुरुवार का दिन नाखून काटने के लिए अशुभ होता है। इसके अलावा मंगलवार और शनिवार को भी नाखून काटना शुभ नहीं होता है। इसके पीछे कई धार्मिक कारण बताए गए हैं। हिंदू धर्म में गुरुवार को देव गुरु बृहस्पति का दिन माना जाता है। ऐसे में गुरुवार को नाखून काटने से घर में सुख-शांति और धन की कमी होने लगती है। मान्यता है कि बृहस्पति का सीधा संबंध हमारी बुद्धि से होता है और इस दिन नाखून या बाल काटने से इंसान की बुद्धि कमजोर होती है।

शनिवार को नाखून काटना

गुरुवार के अलावा शनिवार को भी नाखून या बाल काटने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। माना जाता है कि इससे व्यक्ति की आयु कम होने लगती है। इसके अलावा परिवार में आर्थिक समस्याएं होने लगती है। मंगलवार को भी बाल काटने की मनाही होती है। ऐसा माना जाता है कि मंगलवार को बाल या नाखून काटने से खून से संबंधित रोग हो सकते हैं। मंगलवार को नाखून या बाल काटने से व्यक्ति का आत्मविश्वास कमजोर होने लगता है। यही वजह है कि शनिवार को नाखून काटने की सलाह नहीं दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें