Advertisement

जानिए क्या होता है जब सपने में नदी (River Dream) या गंगा नदी दिखती है?

सपने में नदी देखना

सपने में नदी देखने का मतलब

Share
Advertisement

सपना देखना एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें व्यक्ति अपने अचेतन मन के माध्यम से सपने को देखता है। सपने में नदी देखना एक आम बात है। कई लोग सपने में कई डरावनी चीजें भी देखते हैं। डरावना सपना देखने के बाद लोग इसे अशुभ मानने लगते हैं और इस बात को लेकर हमेशा भयभीत रहते हैं कि कहीं उनके जीवन में कुछ बुरा तो नहीं होने वाला है।

Advertisement

सपने में नदी देखना

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में नदी देखना बहुत ही शुभ होता है। यह सपना खुशहाली और लाभ होने का संकेत देता है। सपने में यदि नदी दिखाई देता है तो यह संकेत होता है कि निकट भविष्य में आपको आपार धन लाभ होने वाला है और आपको जीवन में लोगों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

सपने में नदी का साफ पानी दिखना

अगर आपको सपने में नदी का साफ पानी दिखाई देता है तो यह एक बहुत ही अच्छा संकेत होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा सपना बताता है कि अगर आप कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो आपको सफलता मिलेगी। आपको आपके काम में तरक्की मिलेगी।

सपने में नदी पार करना

सपने में नदी को पार करना भी एक शुभ संकेत होता है। सपने में यदि आप किसी नदी को बहुत ही आसानी से पार कर लेते हैं तो संकेत होता है कि आपको कोई सफलता या उपलब्धि हासिल होने वाली है। आपके काम बनने वाले हैं। यदि जीवन में लंबे समय से कोई परेशानी चल रही है तो वह जल्द ही खत्म हो सकता है।

सपने में नदी में तैरना

सपने में नदी में खुद को तैरते हुए देखना इस बात का संकेत होता है कि आपके जीवन में कुछ बदलाव होने वाला है और आप उसको लेकर चिंता में हैं। हालांकि यह शुभ सपना होता है और इसका मतलब होता है कि किसी भी बड़े खतरे को आसानी से पार कर लेंगे।

सपने में नदी में नहाना

सपने में नदी में नहाना भी एक शुभ सपना माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आप किसी बीमारी से जल्द ही छुटकारा पा लेंगे और यदि आपके ऊपर कोई संकट है तो वह भी जल्द ही खत्म होगा।

सपने में गंगा नदी देखना

सपने में गंगा नदी को देखना बहुत ही दुर्लभ माना जाता है। ऐसा सपना बहुत कम लोगों को आता है। यह सपना आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है। सपने में गंगा नदी दिखने का मतलब है कि आपका जीवन बहुत ही पवित्र है। आपके अंदर निर्मलता का भाव आने वाला है। आपके अंदर दूसरों का कल्याण और भला करने का भाव आने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *