Delhi Metro : 8 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली को लगभग 33,500 करोड़ की सौगात देंगे। इसके बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी लाभार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास सौंपने के साथ मेट्रो परियोजना को गति देंगे। इससे दिल्ली वासियों का यातायात सुगम होगा।
लाभार्थियों को सौपेंगे आवास की चाबी
प्रधानमंत्री मोदी GPRA-5 में लाभार्थी महिलाओं को आवास की चाबी सौपेंगे। साथ ही पीएमओ ने बताया कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी GPRA पुनर्विकास योजना के अंतर्गत 15,200 करोड़ रुपए की परियोजना की शुरुआत की जाएगी। जिससे सरोजिनी नगर, नेताजी नगर, कस्तूरबा नगर और श्रीनिवासपुरी में 9,350 के करीब फ्लैट तैयार किया जाएगा।
मेट्रो परियोजना का विस्तार
इस दौरान पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर और मजेंटा लाइन पर दीपाली चौक से मजलिस पार्क की लाइन का उद्घाटन होगा। इसका लाभ खजूरी खास, बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, भजनपुरा, मधुबन चौक, यमुना विहार, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क इलाके के निवासियों को मिलेगा। जिससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
तीन नए कॉरिडोर की सौगात
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी फेज- 5 ए के अंतर्गत तीन नए कॉरिडोर की आधारशिला भी रखेंगे। इसमें आर.के. आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ, एयरोसिटी से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल-1 और तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज कॉरिडोर प्रस्तावित है। ये कॉरिडोर बनने के बाद नोएडा, दक्षिणी दिल्ली और हवाई अड्डे के बीच यातायात बेहतर हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- Cylinders Price Hike : रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा, कामर्शियल सिलेंडर भी 100 से पार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









