बड़ी ख़बर

Delhi : आतिशी की कैबिनेट में ये नेता होंगे शामिल

Delhi : आतिशी 21 सितंबर को सीएम पद की शपथ लेंगी। आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को जानकारी दी। इसके साथ ही आतिशी के साथ ही कई मंत्री भी शपथ लेंगे। अब इन मंत्रियों के नाम सामने आ गए हैं। इसमें कैलाश गहलोत, गोपाल राय, सौरभ भरद्वाज इरफान हुसैन शामिल है। कैबिनेट मंत्री भी आतिशी के साथ शपथ लेंगे। सुल्तानपुर से विधायक मुकेश अहलावत भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही अब दिल्ली को नया कैबिनेट भी मिलेगा।

जानकारी के लिए बता दें कि सीएम केजरीवाल ने आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा था। जिसके बाद उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया था। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी। आतिशी 21 सितंबर को सीएम पद की शपथ लेंगी। अब पांच नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं, जो मंत्री पद की शपथ लेंगे। सभी वर्गों के लोगों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

दरअसल केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को नेता चुना गया था। सूत्रों के मुताबिक, ये नाम फाइनल हो गए हैं। आपको बता दें कि आतिशी का शपथ ग्रहण होगा, वहीं विधानसभा सत्र बुलाया गया है। दो दिन के लिए विधानसभा सत्र बुलाया है। इस सत्र में विश्वास मत पेश किया जाएगा। सौरभ भरद्वाज की बात करें तो सरकार में मंत्री के पद पर हैं। मुकेश अहलावत की बात करें तो उत्तर पश्चिम दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा से विधायक हैं।

Delhi CM: 21 सितंबर को होगा आतिशी का शपथ ग्रहण समारोह, अन्य मंत्री भी लेंगे शपथ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button