Haryanaबड़ी ख़बर

Delhi : ‘नेताओं का हित हावी रहा…’ हरियाणा चुनाव को लेकर कांग्रेस की समीक्षा बैठक में बोले राहुल गांधी

Delhi : हरियाणा चुनाव में कांग्रेस की हार हुई। चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिला। इसी पर ही कांग्रेस ने समीक्षा बैठक हुई। हरियाणा चुनाव पर समीक्षा बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन और अन्य नेता मौजूद थे। राहुल गांधी ने समीक्षा बैठक में कहा कि पूरे चुनाव में पार्टी का हित दूसरे नंबर पर रहा। नेताओं का हित हावी रहा

कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि हमने हरियाणा चुनाव परिणामों पर समीक्षा बैठक की। एग्जिट पोल के बाद जिस तरह नतीजे आए उसमें जमीन और आसमान का अंतर है। इसके अलग-अलग कारणों पर चर्चा की। इस बारे में हम आगे कार्रवाई करेंगे जिसके बारे में आपको बाद में बताया जाएगा। बहुत सारे कारण हैं। चुनाव आयोग से लेकर, आपस में मतभेद से लेकर बहुत सारी चीजें हैं।

पूरे चुनाव में पार्टी का हित दूसरे नंबर पर रहा और नेताओं का हित हावी रहा। ऐसा बताया जा रहा है कि चुनाव परिणामों की जांच के लिए एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनेगी।

‘गंभीरता से …’

अशोक गहलोत ने कहा कि इस हार को गंभीरता से लिया जा रहा है। क्योंकि मीडिया, वहां की जनता एक स्वर में कह रही थी कि सरकार कांग्रेस की बनने जा रही है। इसके बावजूद ऐसा क्या हुआ कि नतीजे उसके उलट आए। इसके कारण के तह तक जाना जरूरी है। EVM और कई तरह की आशंका हमारे कार्यकर्ताओं और लोगों के मन में है।

किसानों के खिलाफ दर्ज 25 FIR रद्द : कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button