Delhi NCRराष्ट्रीय

दिल्ली मेट्रो की पतंगबाजों से खास अपील, रिहायशी इलाकों वाली मेट्रों के पास न उड़ाएं पतंग

Delhi Metro Safety : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पतंगबाजों से DMRC ने खास अपील की है। क्योंकि ऐसे समय में पंतग का माझा खतरनाक साबित होता है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो का 416 किलोमीटर का नेटवर्क है। इसमें रोजाना यात्रियों की सेवा के लिए ट्रेनों को बिजली देने के लिए 25,000 वोल्ट वाले ओवरहेड इक्विपमेंट तार लगे हैं।

दिल्ली-NCR की लोकप्रिय परंपरा

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के दिन बड़ी तादाद में लोग पतंग उड़ाते हैं। पतंग उड़ाना दिल्ली-NCR की लोकप्रिय परंपरा है। जो सालों से चली आ रही है। पंतग के मांझे से हर साल बड़ी घटनाएं सामने आती है। पतंग की डोर एलिवेटेड मेट्रो लाइनों के पास ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) तारों से उलझने या चलती ट्रेन के पैंटोग्राफ (ओवरहेड इक्विपमेंट से बिजली लेने वाला उपकरण) में फंसने की अधिक संभवना रहती है।

मेट्रो सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पतंग उड़ाने की परंपरा को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। DMRC ने कहा है कि रिहायशी इलाकों से गुजरने वाली एलिवेटेड मेट्रो लाइनों के आसपास पतंग उड़ाने से बचें, क्योंकि इससे मेट्रो सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

25,000 वोल्ट का करंट होता है प्रवाहित

DMRC के मुताबिक, मेट्रो ट्रैक के ऊपर लगे ओवरहेड इक्विपमेंट में 25,000 वोल्ट का करंट प्रवाहित होता है। पतंग की डोर के इसके संपर्क में आने से जानलेवा हादसा हो सकता है। इसके अलावा ओवरहेड इक्विपमेंट ट्रिप होने, मेट्रो ट्रेन या पैंटोग्राफ को नुकसान पहुंचने की आशंका भी बनी रहती है।

लोग खुले स्थानों पर ही पतंग उड़ाएं

DMRC ने लोगों से अपील की है कि वे मेट्रो कॉरिडोर से दूर खुले स्थानों पर ही पतंग उड़ाएं। साथ ही सभी मेट्रो लाइनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और मेट्रो सेवाएं बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चलती रहें।

घटनाओं से निपटने के लिए विशेष टीमें

हालांकि, डीएमआरसी के पास पास ऐसी रुकावटों को कम करने के लिए एक मजबूत सिस्टम है। पतंगों से जुड़ी घटनाओं से निपटने के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं, ताकि पतंग की डोर दिखने पर उन्हें तुरंत हटाया जा सके। साथ ही, ट्रेन ऑपरेटरों और स्टेशन स्टाफ को इन दिनों पतंग की डोर पर नजर रखने और ज्यादा सावधान रहने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें- रेप केस में फंसाने की धमकी देकर डॉक्टर से 2.03 करोड़ की ठगी का आरोप, मुजफ्फरपुर दंपती पर FIR दर्ज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button