Delhi : बस मार्शल की बहाली को लेकर दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने LG विनय कुमार सक्सेना को लिखा पत्र

Atishi

Atishi

Share

Delhi : आतिशी ने दिल्ली के LG को पत्र लिखा है। उन्होंने बस मार्शल योजना को लेकर बात की। आतिशी ने दिल्ली के विनय कुमार सक्सेना को पत्र में लिखा है कि मार्शल की सैलरी रोकने और ड्यूटी खत्म करने से न सिर्फ उनकी रोज़ी-रोटी छिनी, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी प्रभावित हुई। CDVs की बहाली को लेकर कहा है। आमआदमी पार्टी ने भी उपराज्यपाल के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

आपको बता दें कि आज कार्यकर्ताओं ने उपराज्यपाल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सौरभ भारद्वाज शामिल हुए। यह प्रदर्शन नौकरी से हटाए गए बस मार्शलों की दोबारा बहाली को लेकर किया गया था। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के विधायक भी प्रदर्शन में शामिल हुए। अब आतिशी ने LG को पत्र लिखा है।

‘8 सालों तक महिलाओं..’

आतिशी ने कहा कि बस मार्शल योजना से 8 सालों तक महिलाओं और बच्चों को दिल्ली की बसों में मिली सुरक्षा अचानक मार्शल की सैलरी रोकने और ड्यूटी खत्म करने से न सिर्फ उनकी रोज़ी-रोटी छिनी, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी प्रभावित हुई। CDVs की तुरंत बहाली के लिए मानवीय दृष्टिकोण से निर्णय लिया जाए।

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री से पंजाब के मंत्री कुलदीप सिंह ने की मुलाकात, रेल कनेक्टिविटी को लेकर रखी यह मांग

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप