Delhi NCRराजनीति

Delhi : बस मार्शल्स को नौकरी पर वापस रखने पर CM आतिशी ने जताई खुशी, दिल्ली LG को पत्र लिख सुनाई खरी-खरी

Delhi CM to LG : दिल्ली मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली LG को एक पत्र लिखा है. इस पत्र  में उन्होंने LG पर तंज कसते हुए कहा कि मुझे खुशी है इस बात की कि भारतीय जनता पार्टी को बस मार्शल्स के सामने झुकना पड़ा। आपने एक साल पहले भारतीय जानता पार्टी की केंद्र सरकार के कहने पर 10000 से ज़्यादा बस मार्शल्स को नौकरी से हटा दिया। पिछले एक साल से यह बस मार्शल सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के मंत्री और विधायक इस संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़े रहे। और आज इस संघर्ष के आगे भारतीय जनता पार्टी को झुकना पड़ा और उनको वापस नौकरी पर रखना पड़ा।

‘नौकरी लगवाने वाला, नौकरी से निकालने वाले से बड़ा होता है’

दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा कि नौकरी लगवाने वाला, नौकरी से निकालने वाले से बड़ा होता है. उन्होंने कहा कि LG ने BJP के दबाव में 10,000 से अधिक बस मार्शलों को हटाया, लेकिन AAP के संघर्ष ने उन्हें वापस नौकरी दिलाई। वहीं कहा कि हर कांट्रैक्ट कर्मचारी के हक के लिए हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी।

‘भारतीय जनता पार्टी को बस मार्शल्स के सामने झुकना पड़ा’

दिल्ली एलजी को लिखे पत्र में सीएम आतिशी ने कहा कि मुझे खुशी है इस बात की कि भारतीय जनता पार्टी को बस मार्शल्स के सामने झुकना पड़ा। अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली की महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए, गरीब घरों से आने वाले लड़के-लड़‌कियों को बस मार्शल के तौर पर नौकरी दिलवाई। पर आपने एक साल पहले भारतीय जानता पार्टी की केंद्र सरकार के कहने पर 10000 से ज़्यादा बस मार्शल्स को नौकरी से हटा दिया। पिछले एक साल से यह बस मार्शल सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के मंत्री और विधायक इस संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़े रहे। और आज इस संघर्ष के आगे भारतीय जनता पार्टी को झुकना पड़ा और उनको वापस नौकरी पर रखना पड़ा।

‘हम हर संविदा कर्मी को उसकी नौकरी और उसकी तनख़्वाह दिलवा कर रहेंगे’

उन्होंने लिखा यह बस मार्शल्स अकेले नहीं हैं जिनको भारतीय जानता पार्टी के इशारे पर परेशान किया गया है। भाजपा वाले ग़रीबों से नफ़रत करते हैं। आपको जान कर अचंभा होगा कि गुजरात इकलौता राज्य है जहां पुलिस में भी संविदा पर युवाओं को भर्ती किया जाता है। इस नफ़रत का प्रमाण हम दिल्ली में देख सकते हैं, जहां भाजपा वालों के इशारे पर महिला आयोग में काम करने वाली acid attack victims को नौकरी से निकाला गया.  अस्पतालों के OPD काउंटर्स से डेटा एंट्री ऑपरेटर्स को निकाला गया, दिल्ली जल बोर्ड के काँट्रैक्ट लेबर को हटाया गया, दिल्ली के सरकारी स्कूलों के IT Assistants को 6 महीने से तनख़्वाह नहीं मिली। इस तरह हज़ारों contract employees को परेशान किया जाता है। लेकिन जिस तरह अरविंद केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी ने इन बस मार्शल्स के संघर्ष में उनका साथ दिया और उनकी नौकरी वापस दिलायी है, बिलकुल इसी तरह हम हर संविदा कर्मी को उसकी नौकरी और उसकी तनख़्वाह दिलवा कर रहेंगे।

उन्होंने लिखा LG साहब नौकरी लगवाने वाला, नौकरी से हटाने वाले से बड़ा होता है। अरविंद केजरीवाल जी ने इन हज़ारों लड़के लड़कियों की नौकरी लगवायी है। भारतीय जनता पार्टी वाले अगर इन्हें नौकरी से हटाने की कोशिश करेगी, तो केजरीवाल संघर्ष कर के उनको वापस नौकरी दिलाएंगे।

यह भी पढ़ें : अधिकारी परियोजनाओं का समयबद्ध ढंग से पूरा होना सुनिश्चित करें: हरदीप सिंह मुंडियां

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button