मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर अमित शाह ने दी बधाई, जानें कब मिला था पूर्ण राज्य का दर्जा

Delhi :

Delhi : मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर अमित शाह ने दी बधाई, जानें कब मिला था पूर्ण राज्य का दर्जा

Share

Delhi : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर मंगलवार को इन राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि ये राज्य प्रगति की राह पर चलते हुए सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएंगे। उन्होंने यह बधाई सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर पोस्ट कर दी। बता दें कि इन तीनों राज्यों को 21 जनवरी 1972 को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था।

अमित शाह ने एक्स पर किया पोस्ट

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि त्रिपुरा की हमारी बहनों और भाइयों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। भारत की विरासत का गौरवशाली वाहक, त्रिपुरा आज देश के विकास में एक महत्वपूर्ण योगदानकर्ता बन गया है। राज्य प्रगति करता रहे और विकास का रोल मॉडल बनकर उभरे।

गृह मंत्री ने मेघालय की जनता को दी शुभकामनाएं

अमित शाह ने अपने पोस्ट में मेघालय की जनता के लिए लिखा कि, मेघालय की मेरी बहनों और भाइयों को राज्यत्व दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य और मेहनती लोगों से समृद्ध मेघालय ने भारत को गौरवान्वित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राज्य निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।

मणिपुर ने देश की विरासत में योगदान दिया

वहीं मणिपुर के स्थापना दिवस पर शाह ने कहा, हमारी बहनों और भाइयों को राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं। भारत के अभिन्न अंग के रूप में, मणिपुर ने देश की विरासत और संस्कृति में बहुत बड़ा योगदान दिया है। मैं राज्य की शांति और प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूं।

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर दी बधाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *