Dehradun: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा

Dehradun: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी एक्टिव मोड में नजर आ रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कांग्रेस देहरादून (Dehradun) के बन्नू ग्राउंड में विराट कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन चल रहा है। जिसमें हजारों की तादाद में कार्यकर्ता पहुंचे हैं।
कांग्रेस के वरिष्ट नेता हरक सिंह रावत का कहना है कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के दौरे से कांग्रेस कार्यकर्ताओ और नेताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। हरक सिंह रावत ने कहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तराखंड के दौरे पर आ चूके है और मल्लिकार्जुन खडगे पहली बार उत्तराखंड के दौरे पर आए हैं इस कारण लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और कांग्रेस लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई बेरोजगारी महंगाई अग्निवीर योजना महिलाओं के प्रति बढ़ती अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का काम कर रही है।
यह भी पढ़ें: Shahjahanpur: घने कोहरे में खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो दोस्तों की मौत