बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

JNU के बाद अब Jamia का नंबर, आज 6 बजे यहां होगी डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग

PM मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग अब जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के बजाय जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) में होगी। आपको बता दें कि जेएनयू में हुए विवाद के बाद ये फैसला लिया गया है। डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग के लिए आज यानी बुधवार का दिन चुना गया है। ये स्क्रीनिंग शाम 6 बजे Jamia Millia Islamia में की जाएगी। इसका नेतृत्व स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) करेगी।

JNU में हुआ था विवाद:

बीते दिन जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में छात्रों ने कैंपस के अंदर डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग से जुड़े पोस्टर लगा दिए थे। JNU प्रशासन ने इसपर कड़ी आपत्ती जताई थी और स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी थी। हालांकि, छात्रों ने अपनी जिद्द से स्क्रीनिंग शुरू कर दी थी, जिसके बाद बवाल मच गया था।

ये भी पढ़ें: BBC Documentary Controversy: मोदी का समर्थन करने पर, कांग्रेस नेता Anil Antony को छोड़नी पड़ी पार्टी

आपको बता दें कि देर शाम 2 अलग गुटों में झड़प हो गई थी। स्क्रीनिंग करवाने वाले गुट ने ये आरोप लगाया की दुसरे गुट ने उन पर पत्थरों से हमला किया था। टकराव के कारण पूरे JNU कैंपस की लाइट बंद कर दी गई थी। इसपर जएनयू के एबीवीपी अध्यक्ष रोहित का आधिकारिक बयान सामने आया है। ANI के हवाले से उन्होंने ये कहा कि, “जेएनयू प्रशासन ने BBC की डॉक्यूमेंट्री न दिखाने की सख्त चेतावनी दी है। बाद में छात्रों के एक समूह ने AVBP कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या करने की कोशिश की। डॉक्यूमेंट्री देखने के लिए डीयू और जामिया यूनिवर्सिटी के छात्र आए थे। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस बदमाशों की पहचान करेगी और उचित कार्रवाई करेगी।”

यहां देखें ट्वीट:

DU and Jamia students came to attend the screening.

Related Articles

Back to top button