Punjab

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 227वें दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 551 स्थानों पर छापेमारी, 225 व्यक्ति गिरफ्तार

Punjab News : ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 227वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों के रूप में पहचाने गए और मैप किए गए 551 स्थानों पर छापेमारी की.

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं.

आठ फरार अपराधी भी पकड़े गए

227वें दिन पुलिस टीमों ने 225 व्यक्तियों को दो हथियारों सहित गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल 67,864 गिरफ्तारियां हुई हैं. इसके अलावा 252 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है. पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान आठ फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है.

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के द्वारा वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं और अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं.

हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपना अभियान ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ 552वें दिन भी जारी रखा है, जिसके तहत 67 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से 235 ग्राम हेरोइन, 470 ग्राम अफीम, 5294 नशीली गोलियां और 2250 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है. इसके साथ केवल 552 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 77,124 हो गई है. नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने 10 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए राजी किया है.

ये भी पढ़ें- चीनी की उपलब्धता पर सीएम योगी सख्त, कहा- चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button