नूर अहमद का घातक स्पेल, 4 विकेट झटककर मुंबई की कमर तोड़ी

CSK vs MI IPL 2025 :

नूर अहमद का घातक स्पेल, 4 विकेट झटककर मुंबई की कमर तोड़ी

Share

CSK vs MI IPL 2025 : आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला आज यानी रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जो कि उनके टीम के लिए सही साबित हुआ। वहीं CSK के गेंदबाजों के आगे MI के बैट्समैन नतमस्तक हो गए। मुंबई इंडियनंस ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर कुल 155 रन बनाए।

बताते चलें कि मैच में मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही थी। कप्तान रोहित शर्मा बगैर खाता खोले पहले ही ओवर में आउट हो गए थे। इसके बाद मुंबई ने संभलने की कोशिश की, लेकिन लगातार अंतराल में गिरते रहे विकेट के कारण टीम आखिर में आकर छोटे स्कोर पर ढेर हो गई।

टीम के लिए तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। जबकि इस एक मैच में कप्तानी संभाल रहे सूर्यकुमार यादव 29 रन बनाकर आउट हुए। आखिर में दीपक चाहर ने 15 गेंदों पर 28 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा नहीं छू सका। चेन्नई के लिए कलाई के स्पिनर नूर अहमद ने अपना जादू दिखाया और 4 विकेट झटके। खलील अहमद ने 3 विकेट लिए। जबकि नाथन एलिस और अश्विन ने 1-1 विकेट लिया।

मुंबई टीम का स्कोरकार्ड: (155/9, 20 ओवर)

बल्लेबाजगेंदबाजरन बनाएविकेट पतन
रोहित शर्माकैच- शिवम दुबेखलील अहमद001-0
रयान रिकेल्टनबोल्डखलील अहमद132-21
विल जैक्सकैच- शिवम दुबेअश्विन113-36
सूर्यकुमार यादवस्टम्प- धोनीनूर अहमद294-87
रॉबिन मिंजकैच- जडेजानूर अहमद35-95
तिलक वर्माLBWनूर अहमद316-96
नमन धीरक्लीन बोल्डनूर अहमद177-118
मिचेल सेंटनरLBWनाथन एलिस118-128
ट्रेंट बोल्टकैच- गायकवाड़खलील अहमद19-141

पंड्या की जगह सूर्या संभाल रहे कप्तानी

ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पर लगे एक मैच के प्रतिबंध के कारण मुंबई इंडियंस की कप्तानी इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव संभालेंगे। पिछले आईपीएल सीजन के दौरान तीसरी बार धीमी ओवर गति के उल्लंघन के चलते हार्दिक पर एक मैच का बैन लगाया गया था, जिसकी वजह से वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2025 के आईपीएल चरण का पहला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे।

इस मैच में 43 वर्षीय पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मैदान पर उतरेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह आईपीएल उनका आखिरी सीजन हो सकता है, जिससे फैंस के लिए यह मुकाबला और भी खास बन गया है।

पिछले 5 मैचों में मुंबई को बुरी तरह धोया

अगर पिछले पांच मुकाबलों की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा मुंबई इंडियंस के मुकाबले भारी रहा है। इस दौरान सीएसके ने पांच में से चार मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि मुंबई को सिर्फ एक मुकाबले में सफलता मिली है। खास बात यह है कि 2023 सीजन से अब तक चेन्नई ने मुंबई के खिलाफ एक भी मैच नहीं गंवाया है। मुंबई इंडियंस को आखिरी जीत 12 मई 2022 को मिली थी, जिसके बाद से वह चेन्नई के खिलाफ कोई मुकाबला जीतने में नाकाम रही है।

CSK Vs MI पिच रिपोर्ट 

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जिससे इस मुकाबले में स्पिनर्स की अहम भूमिका हो सकती है। ऐसे में दोनों टीमें तीन-तीन स्पिनर्स के साथ उतरने की रणनीति अपना सकती हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के पास रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और नूर अहमद जैसे घातक स्पिनर मौजूद हैं, जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम को मुश्किल में डाल सकते हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस की स्पिन गेंदबाजी आक्रमण में मुजीब उर रहमान, कर्ण शर्मा और मिचेल सैंटनर जैसे बेहतरीन विकल्प हैं। इस मैच में ओस का प्रभाव भी देखने को मिल सकता है, जिससे बाद में गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है।

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, दीपक हुडा, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, सैम कर्रन, आर अश्विन, नूर अहमद और मथीशा पथिराना.

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, विल जैक्स/रियान रिकल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और कर्ण शर्मा.less

यह भी पढ़ें : IPL 2025 का तीसरा मुकाबला आज, CSK और MI के बीच देखने को मिलेगी राइवलरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें