राष्ट्रीयस्वास्थ्य

Coronavirus Updates: देश में एक बार फिर बढ़े कोरोना के नए मामले, पिछले 24 घंटे में सामने आए 18,987 नए केस, 246 मरीजों की हुई मौत

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट के बाद आज एक बार फिर उछाल देखा गया है। जिससे ध्यान में रखते हुए बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18 हजार 987 नए मामले सामने आए हैं। जानिए देश में आज कोरोना वायरस की ताजा स्थिति क्या है। वहीं देश में तेजी से चल रहे राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान (National Immunization Campaign) के तहत अब तक 96 करोड़ 82 लाख 20 हजार 997 कोविड के टीके लगाए जा चुके है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में 19 हजार 808 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद एक्टिव केस घटकर 2 लाख 6 हजार 586 हो गए हैं। देश में अबतक तीन करोड़ 33 लाख 62 हजार 709 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इसके साथ ही बीते 24 घंटों में 246 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है। जबकि कोरोना वायरस से कुल चार लाख 51 हजार 435 लोगों की मौत हो चुकी है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1448863114250776576?s=20

मालूम हो कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) से मिली जानकारी के मुताबिक भारत में कल (13 अक्टूबर) कोरोना वायरस के लिए 58 करोड़ 63 लाख 63 हजार 442 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से कल 13 लाख 25 हजार 399 नमूनों का परीक्षण किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया है कि देश में 13 अक्टूबर तक पूरे देश में कुल 58,76,64,525 कोरोना नमूनों की जांच की गई है। इनमें से कल 13,01,083 नमूनों की जांच की गई है। दरअसल आज आए कोरोना केस कल के मुकाबले 16% ज्यादा हैं।

Related Articles

Back to top button