Congress : सोनिया गांधी ने नए पार्टी मुख्यालय का किया उद्घाटन, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत कई नेता रहे मौजूद

Congress : सोनिया गांधी ने नए पार्टी मुख्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मौजूद थे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी। पहले पार्टी का मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ था। अब मुख्य विपक्षी दल का नया मुख्यालय ‘9ए कोटला मार्ग’ पर है।
आपको बता दें कि इंदिरा भवन’ को पार्टी और उसके नेताओं की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए डिजाइन किया गया है, प्रशासनिक, संगठनात्मक और रणनीतिक कार्यों को भी ध्यान में रखा गया है। पिछले कुछ सालों से इस नए मुख्यालय का काम चल रहा था। इसके साथ ही कांग्रेस ’24, अकबर रोड’ स्थित मुख्यालय खाली नहीं होगा, जो 1978 में कांग्रेस (आई) के गठन के बाद से इसका मुख्यालय था।
मुख्यालय में किया ध्वजारोहण
आपको बता दें कि कांग्रेस मुख्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण हुआ और नेताओं ने राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान गाया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्य, पार्टी के कई पदाधिकारी, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख, कांग्रेस संसदीय दल के पदाधिकारी कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, विभिन्न राज्यों के पार्टी के विधायक दल के नेता, सांसद, कई राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें : केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से नामांकन करेंगे दाखिल, पहले जाएंगे हनुमान मंदिर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप