Congress List: आज जारी हो सकती कांग्रेस की पहली लिस्ट

Congress Candidates List:
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। केद्रींय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में लोकसभा की 100 से 125 सीटों को लेकर चर्चा हो सकती है। कहा जा रहा है कि दक्षिण राज्यों के आलावा, यूपी की कुछ सीटों राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, की सीटें मंथन के लिए आ सकती है। चर्चा है कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर अमेठी से चुनावी मैदान में उतर सकते है। अगर ऐसा होता है तो तीसरी बार उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से होगा। अमेठी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने दावा किया है कि राहुल गांधी अमेठी से उतरेंगे। दिल्ली में हुई अहम बैठक में यह फैसला लिया गया।
आज 40 के आ सकते है नाम
बैठक के बाद आज 40 नामों की लिस्ट आने की उम्मीद है। बघेल के बाद छत्तीसगढ़ की बड़ी कांग्रेस नेता ज्योत्सना महंत कोरबा से लड़ सकती हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर का नाम भी इस सूची में होगा। केरल की 20 सीटों में से 16 सीटों की घोषणा हो सकती है। दिल्ली, छत्तीसगढ़, तेलगांना, कर्नाटक, केरल, त्रिपुरा, सिक्किम, मेघालय और लक्षद्वीप में सीटों का ऐलान हो सकता है।
यह भी पढ़े: https://hindikhabar.com/politics/loksabha-election-2024-akhil-explained-the-mathematics-of-defeating-bjp/
बड़े चेहरों का नाम सामने रखने की चर्चा
बीजेपी ने रायबरेली से अपने उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि बीजेपी कांग्रेस के फैसले पर नज़र बनाए हुए है। चर्चा है कि लोकसभा में कांग्रेस अपने तमाम बड़े चेहरे को उतारने की तैयारी में हैं। इसमें कई बड़े क्षेत्रीय नेताओं के नामों की भी चर्चा है। इनमें राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री टीएस सिंह देव से लेकर अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत, कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ, यूपी के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय तक के नामों की चर्चा है।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप