Advertisement

Loksabha Election 2024: अखिलेश यादव ने समझाया BJP को हराने का गणित, 400 बार मात देने का किया दावा

Share
Advertisement

Loksabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी को हराने का गणित बताया है। अखिलेश यादव ने यूपी में परीक्षा पेपर लीक होने पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर निशाना साधा उन्होंने कहा- ‘इंडिया गठबंधन और PDA परिवार देश में परिवर्तन लाने का काम करेगा। जो 40 या 400 पार कि बात कर रहे हैं ये इंडिया गठबंधन और PDA मिलकर इन्हें 400 पर हराने के काम करेगा।

Advertisement

आज किसान के सामने संकट है जो लोग दोगुनी आय की बात करते थे अब आय तो दोगुनी नही हुई किसान का लाभ छीन लिया इन्होंने, और इलाहाबाद प्रयागराज से बेहतर कौन जानेगा जहां नौजवान अभी सड़कों पर था। आरओ- एआरओ (RO- ARO) को नौकरियों के लेकर वो धरने पर बैठे थे वो रिएग्जाम की मांग कर रहे थे। प्रशासन, सरकार ने दबाव बनाया लेकिन मैं बधाई देता हूं नौजवानों को जिन्होंने रिएग्जाम करवाकर ही अपना आंदोलन खत्म हुआ किया है’।

Loksabha Election 2024: भाजपा को हराने का गणित

उन्होंने कहा ये पेपर लीक नहीं हो रहा ऐसा सरकार जानबूझकर कर रही है। सरकार की नियत नहीं है युवाओं नौकरी देने की। पेपर लीक के साथ सरकार के वोट लीक हो रहे हैं। 60 लाख बच्चों की जो परीक्षा छूट गई पेपर लीक के कारण दोबारा उन्हें लिखना पड़ेगा। 60 लाख गुणा 3 सदस्य अगर परिवार के माने तो एक करोड़ 80 लाख लोग होते हैं। और अगर 1 करोड़ 80 लाख को अगर हम भाग दे 80 लोकसभाओं से तो हर लोकसभा में 2 लाख 25 हजार वोट लीक हो गया भारतीय जनता पार्टी का। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश में सफाया होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-Rakhi Sawant Viral Video: राखी सावंत को हुआ अनंत- राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन का इनविटेशन न मिलने पर दुख

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें