CM नीतीश कुमारः पहले बयान फिर भंगिमाएं…मानों कह रहे हों आप जाएं

CM Unique Style
CM Unique Style: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले महिलाओं और जीतनराम मांझी पर उनके बयानों ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोंरी तो आज उनकी भाव भंगिमाओं को देखकर सभी भौंचक्के रह गए। दरअसल जब मीडिया कर्मियों ने उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने नतमस्तक होते हुए कुछ ऐसा इशारा किया कि मानों वह मीडिया से आदर पूर्वक कह रहे हों कि आप यहां से जाएं।
CM Unique Style: देश के प्रथम प्रधानमंत्री को देने पहुंचे थे श्रद्धांजलि
दरअसल मंगलवार को पटना में सीएम नीतीश कुमार देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि देने के लिए बेली रोड स्थित नेहरू पार्क में पहुंचे हुए थे। उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और उनके मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगी भी थे। इसी क्रम में जब मीडिया ने उनसे बात करने के लिए आवाज दी तो वो दोनों हाथ जोड़कर मीडिया के सामने नतमस्तक हो गए। सीएम नीतीश कुमार के इस व्यवहार से वहां उपस्थित सभी लोग भौंचक्के रह गए। इस दौरान उन्होंने नतमस्तक की मुद्रा में ही हाथ हिलाकर ऐसा इशारा किया कि मानों वो मीडिया से जाने की गुजारिश कर रहे हों।
CM Unique Style: फिर मीडिया कर्मियों ने दी तेजस्वी को आवाज
इसके बाद मीडिया ने डिप्टी सीएम तेजस्वी को आवाज दी। फिलहाल इस बार नीतीश की भंगिमाएं चर्चा का विषय बनीं हुई हैं। इसके पीछे उनका क्या मंतव्य था यह तो वहीं जानते हैं। वीडियो क्लिप में देखें नीतीश की अदा…
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार
ये भी पढ़ें: 40 लाख रुपये की लागत से मणियावां में बने छठ घाट का उद्घाटन