Uttarakhandबड़ी ख़बर

Uttarakhand Election 2022: CM पुष्कर सिंह धामी ने डाला वोट, सुबह 9 बजे तक वोटिंग 5.15 प्रतिशत

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Election 2022) में 70 सीटों के लिए मतदान की प्रक्रिया अपने तय समय सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। बता दें प्रदेश के 82 लाख से ज्यादा मतदाता कुल 632 प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य तय करने के लिये अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

https://twitter.com/pushkardhami/status/1493073316948901892?s=20&t=ssLffdLKoP2Kq6ZLBr1wPw

चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए गए हैं। उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि प्रदेश में सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

https://twitter.com/pushkardhami/status/1493070489971195910?s=20&t=ssLffdLKoP2Kq6ZLBr1wPw

उत्तराखंड सीएम और खटीमा से भाजपा उम्मीदवार पुष्कर धामी ने वोट डाला। इस मौके पर उनकी मां और पत्नी भी उनके साथ वोट डालने आईं थी। इस मौके पर CM धामी ने कहा कि हमारी सभी योजनाओं ने उत्तराखंड के लोगों के लिए एक ढाल प्रदान की है। जनता अच्छी तरह से जानती है कि राज्य के विकास के लिए कौन काम कर सकता है। मुझे विश्वास है कि उत्तराखंड की जनता भाजपा को 60+ सीटों पर लाएगी।

Related Articles

Back to top button