CM नीतीश कुमार ने किए मां दुर्गा के दर्शन, राज्य की सुख, शांति, समृद्धि के लिए की प्रार्थना

CM Nitish Kumar ने शनिवार की शाम नवरात्रि के मौके पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए निकले। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी के डाक बंगला चौराहे पर स्थित मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन किए। इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खाजपुरा स्थित मां दुर्गा की प्रतिमा के भी दर्शन किए और शिव मंदिर में मत्था टेका।
CM Nitish Kumar ने की राज्य की सुख, समृद्धि, शांति की कामना

दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना और आरती की और राज्य की सुख, समृद्धि और शांति के लिए मां भगवती से प्रार्थना की।
CM Nitish Kumar का हुआ भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मां भगवती की प्रतिमा के दर्शन के दौरान पडालों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान जगह-जगह दुर्गा पंडालों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भव्य स्वागत सत्कार किया। इस मौके पर आयोजकों की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज कुमार, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित आयोजकगण, अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ, बिहार
ये भी पढ़ें – सुशील मोदी के बयान पर पलटवार, CM नीतीश ने कहा, ‘मोदी पहले क्या थे?’