Damoh: CM मोहन यादव का रोड शो, बोले- प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतेगी भाजपा

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav

Share

CM Mohan Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 में सभी राजनीतिक दल जुट गए हैं। भाजपा और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर सियासी बयानबाजी कर वोटरों को साधने में जुटे हुए हैं। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह में लोकसभा प्रत्याशी राहुल लोधी जी के पक्ष में रोड शो किया। इस दौरान सीएम डॉ. यादव ने कहा कि दमोह की धरती पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनाने के लिए रोड शो कर रहे हैं।

‘पीएम मोदी की जन-जन में पैठ है’

CM Mohan Yadav: बता दें कि दमोह से भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव भी दमोह पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मोदी जी की लोकप्रियता और भारतीय जनता पार्टी की जन-जन में पैठ है। जनता भाजपा के कामों को पसंद करती है। डॉ. यादव ने कहा कि निश्चित रूप से भाजपा 400 पार का नारा पूरा होगा। जनता को मोदी जी की कार्यप्रणाली पसंद है। दमोह के एक छोटे से कस्बे में इतनी बड़ी संख्या में लोगों का आना मोदी जी के समर्थन का अहसास कर रही है। छिंदवाड़ा में फतह हासिल करेंगे और निश्चित रूप से 29 की 29 सीटें आएंगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मंत्री प्रहलाद पटेल, लखन पटेल, जयंत मलैया, गोपाल भार्गव, धर्मेंद्र लोधी भी मौजूद रहे।  

‘भाजपा सभी वर्गों के विकास…’

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इतना ही कहना चाहूंगा कि भाजपा सभी वर्गों के विकास को लेकर चलना चाहती है। सभी लोगों की बेहतरी के लिए, अन्याय और अव्यवस्था को बदलने के लिए सरकार बनाने में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अत्यंत आवश्यकता है। इसी कारण से हम इस चुनाव में पूरी ताकत से लगे हुए हैं।

ये भी पढ़ें:- रणदीप सुरजेवाला के बयान पर भड़की बीजेपी, बोली- और कितना गिरोगे कांग्रेसियों ?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अन्य खबरें