मौसम के बदले मिजाज,16 राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम के रंग बार बार बदल रहे है।देश के अनेक राज्यों में मार्च के महीने में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो 3 अप्रैल तक मौसम के यूं ही बने रहने के आसार है। आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में बारिश हो सकती है।
बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में आज छिटपुट ओलावृष्टि होने की संभावना है।पूर्वी भारत में 31 मार्च से लेकर 2 अप्रैल के दौरान पूर्वी भारत में गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है।
IMD के मुताबिक, आज जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार हैं। वही 1 अप्रैल तक उत्तर पश्चिमी भारत में कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। अगले कुछ दिनों तक सामान्य तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी रहेगी और गर्म हवाएं नहीं चलेंगी।
इधर, पूर्वी भारत में अगले तीन से चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र में भी आज बारिश के आसार नहीं हैं और वहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।वही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज के साथ तेज बारिश और बिजली चमकने जैसी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।