Delhi NCRबड़ी ख़बरराजनीतिराष्ट्रीय

CBI Raid: दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के घर CBI का छापा, एक्साइज पॉलिसी को लेकर 21 जगहों पर पड़ी रेड

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर आज सुबह सीबीआई (CBI Raid) की टीम पहुंचने से हड़कंप मच गय। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ही ट्वीट जारी कर दी है। माना जा रहा है कि सीबीआई की ये कार्रवाई दिल्ली सरकार की एक्साइज पॉलिसी को लेकर है। बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम मनीष सिसोदिया, दिल्ली एक्साइज कमिश्नर अरावा गोपी कृष्णना के आवास समेत 21 ठिकानों पर पहुंची है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लिखा, ‘सीबीआई’ आई है। उनका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर.1 नहीं बन पाया।’

https://twitter.com/msisodia/status/1560462269146083328?s=20&t=QhYfyKuTTwbxGG_Ee-SknA

मनीष सिसोदिया ने अपने ट्वीट के जरिए केन्द्र सरकार पर जमकर बल्ला बोला है। उन्होंने अपने एक और ट्वीट में कहा, ‘ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के शानदार काम से परेशान हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सकें। हम दोनों के ऊपर झूँठे आरोप हैं। कोर्ट में सच सामने आ जाएगा।

https://twitter.com/msisodia/status/1560462469155651584?s=20&t=0cgJozuUOHbsn-Skt33B5Q

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने अपने अगले ट्वीट में कहा है कि हम सीबीआई का स्वागत करते हैं। जाँच (CBI Raid) में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके। अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला। इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा। देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता।

https://twitter.com/msisodia/status/1560462380437770243?s=20&t=tR9319-0Mt2wX6nNFPli_w

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/big-news/new-liquor-policy-was-made-with-the-approval-of-lg-cbi-should-investigate-manish-sisodia/

Related Articles

Back to top button