Advertisement

टोयोटा ने 12 प्लांट्स में बंद किया काम, साइबर अटैक की आशंका

Share
Advertisement

टोयोटा मोटर ने सिस्टम में चल रही गड़बड़ी के कारण जापान में 14 में से 12 प्लांट्स में दिन के समय काम बंद कर दिया है।हालांकि उसने कहा कि उसे किसी साइबर हमले का कोई संदेह नहीं है। Toyota के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी गड़बड़ी के कारण का पता लगा रही है और यह संभवतः साइबर हमले के कारण नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि खराबी का मतलब है कि कंपनी कंपोनेंट्स का ऑर्डर नहीं दे पा रही है।

Advertisement

टोक्यो के शुरुआती कारोबार में टोयोटा के शेयर 0.3% गिरकर 2429 येन पर थे। प्रवक्ता ने आगे बताया कि दो को छोड़कर टोयोटा के सभी घरेलू असेंबली प्लांट में कामकाज रोक दिया गया है। जिन दो प्लांट में काम चल रहा है उनमें फुकुओका के दक्षिणी प्रान्त में मियाता प्लांट और टोयोटा यूनिट दाइहात्सू द्वारा संचालित क्योटो प्लांट शामिल हैं।

रॉयटर्स के मुताबिक, कंपनी ने मंगलवार सुबह सबसे पहले 12 प्लांट में प्रोडक्शन रोका था, दोपहर तक 2 प्लांट में भी काम रोक दिया है। जापान के ये प्लांट टोयोटा के ग्लोबल प्रोडक्शन का लगभग एक तिहाई हिस्सा बनाते हैं।

बता दें इसके पहले टोयोटा को फरवरी 2022 में घरेलू मार्केट में सभी प्लांट्स को बंद करना पड़ा था। तब उनके एक सप्लायर पर रैंसमवेयर अटैक हुआ था। इसके बाद काम शुरू होने में कई दिन लग गए थे। इसके कारण कंपनी के महीने भर के आउटपुट पर करीब 5% का असर पड़ा था।

ये भी पढ़ें: रक्षा बंधन से 48 घंटे पहले गोल्ड हुआ महंगा, सोना फिर 59 हजार और चांदी 74 हजार के करीब पहुंची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *