Advertisement

सितंबर में 16 दिन बैंकों में कामकाज नहीं, पहले ही निबटा लें बैंकिंग से जुडे़ काम

Share
Advertisement

अगले महीने यानी सितंबर में बैंकों में 16 दिन कामकाज नहीं होगा। 4 रविवार और 2 शनिवार यानी 6 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस महीने में बैंकों में काम केवल आधे महीने तक होगा, बाकी दिन बैंक बंद रहेंगे। यदि कोई बैंकिंग से जुड़ा काम पैंडिंग है, तो पहले से ही इसकी योजना बना लेनी चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक ने सितंबर महीने के अवकाश की सूची जारी की है। इसके अनुसार, देश के विभिन्न राज्यों में बैंक 16 दिनों तक बंद रहेंगे, जिनमें रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार भी शामिल हैं।

Advertisement

बता दें RBI के निर्देशों के अनुसार, सभी सार्वजनिक, निजी, विदेशी और सहकारी बैंक राष्ट्रीय और स्थानीय छुट्टियों के दौरान बंद रहेंगे, जिसमें कृष्ण जन्माष्टमी से लेकर ईद-ए-मिलादुन्नबी तक कई त्योहार शामिल हैं। ये छुट्टियां राज्यों के स्थानीय त्योहारों पर भी निर्भर करती हैं।

  • 6 सितंबर 2023: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
  • 7 सितंबर 2023: जन्माष्टमी (श्रावण संवत-8) और श्रीकृष्ण अष्टमी
  • 18 सितंबर 2023: वरसिद्धि विनायक व्रत और विनायक चतुर्थी
  • 19 सितंबर 2023: गणेश चतुर्थी
  • 20 सितंबर, 2023: गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) और नुआखाई (ओडिशा)
  • 22 सितंबर, 2023: श्री नारायण गुरु समाधि दिवस
  • 25 सितंबर 2023: श्रीमंत शंकरदेव की जयंती।
  • 27 सितंबर, 2023: मिलाद-ए-शेरिफ़ (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन)
  • 28 सितंबर, 2023: ईद-ए-मिलाद या ईद-ए-मिलादुन्नबी (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन)
  • 29 सितंबर, 2023: ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद इंद्रजात्रा और शुक्रवार (जम्मू और श्रीनगर)

इसके अलावा 3, 10, 17 और 24 सितंबर रविवार पड़ते हैं, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार की वजह से 9 और 23 सितंबर को भी बैंक बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें: आज से ओपन हो रहा है IPO, प्राइस बैंड ₹94 से ₹99, 150 शेयर्स का मिनिमम लॉट साइज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *