Agra: शादी के 5 महीने बाद पति बना हैवान, चाकू से गोदकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, वजह जान पुलिस भी हैरान

आगरा: यूपी के आगरा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी के महज 5 दिन बाद ही पति ने अपनी पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया है। घटना को उस समय अंजाम (Agra crime) दिया गया, जब महिला सो रही थी। तड़के जब ससुर ने बहू के शव को खून से लथपथ पड़ा देखा, तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। दोनों की शादी 5 महीने पहले ही हुई थी।
पति ने शादी के 5 महीने बाद ही पत्नी को उतारा मौत के घाट
वहीं आरोपी पति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि नगला हवेली में रहने वाले उपेंद्र सिंह की शादी प्रीति सिंह के साथ हुई थी। उपेंद्र और प्रीति के साथ घर में सास, ससुर उपेंद्र की दादी रहती हैं। एक सप्ताह पहले उपेंद्र की मां नोएडा में अपने दूसरे बेटे के पास गई थीं। घर में ससुर, उपेंद्र, मृतका प्रीति और उपेंद्र की दादी मौजूद थीं। देर रात उपेंद्र और उसकी पत्नी प्रीति के बीच में कोई विवाद हुआ। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस को (Agra crime) उपेंद्र पर हत्या का शक है। हत्या की सूचना पर एसपी सिटी विकास कुमार और एएसपी सत्यनारायण भी मौके पर पहुंच गए हैं। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
वजह जान पुलिस भी हैरान
सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्यनारायण का कहना है कि उपेंद्र सिंह के किसी दूसरी युवती से प्रेम संबंध थे। इसका पता प्रीति को चल गया था। इस वजह से घर में झगड़े (Agra crime) हो रहे थे। जिस समय यह हादसा हुआ घर में दादी 85 वर्षीय दयावती और पिता साहब सिंह थे। रविवार सुबह साहब सिंह अपने कमरे से नीचे पहुंचे। तब दयावती ने उन्हें बताया कि उपेंद्र के कमरे से रात में लड़ाई की आवाज आ रही थीं। दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो उपेंद्र और दो युवतियां कमरे में दिखीं। उन्होंने डांटकर कमरा खुलवाया तो अंदर का नजारा देखकर होश उड़ गए। प्रीति लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़ी थी। पुलिस ने उपेंद्र को हिरासत में ले लिया है।
Read Also:- UP: सिद्धार्थनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बोलेरो ने ट्रक को मारी टक्कर, 8 की मौत