राज्य

आंध्र प्रदेश में समुद्र तट पर बहकर आई ब्लू व्हेल, 25 फीट लंबी व्हेल

मानसून के चलते देश के अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश हो रही है इसी कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ के हालात है।जिसे लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच आध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के मेघावरम तट पर मृत ब्लू व्हैल बहकर किनारे पर आ गई है। व्हैल 25 फीट लंबी और 5 टन भारी बताई जा रहा है।

ब्लू व्हैल को पृथ्वी पर सबसे भारी जीव कहा जाता है। इसका वजन अधिकतम 165 टन होता है। लेकिन किनारे पर आई इस व्हैल का वजन 5 टन बताया जा रहा है यहीं वजह है कि ये किशोर व्हैल किनारे पर आ गई। कहा जा रहा है कि छोटी नदी में गिरने के बाद व्हैल की मृत्यु हो गई। मछली को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। कई लोगों ने मछली के साथ ढेर सारी सेल्फी भी ली। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें:Delhi: रेलवे ने सदियों पुरानी मस्जिदों को हटाने के लिए जारी किया नोटिस


Related Articles

Back to top button