Bihar Politics: नीतीश की नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज, मंत्रिमंडल का हो सकता है विस्तार

Bihar Politics: बिहार में राजनीतिक उलटफेर के बाद आज NDA सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होने जा रही है। ये बैठक बिहार CM नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में होगी। बैठक में आज मंत्रिमंडल का विस्तार होने की पूरी संभावना है। बता दें कि बैठक सुबह 11:30 बजे शुरू होगी।
Bihar Politics: बैठक में इस अहम मुद्दे पर लगेगी मुहर
नीतीश के नेतृत्व वाली NDA सरकारी के ये पहली बैठक है। इस बैठक में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत मंत्रिमंडल के सदस्य शामिल होंगे। कैबिनेट की बैठक में बिहार विधानमंडल का सत्र बुलाए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। बता दें की नई सरकार बनने से 5 फरवरी को होने वाले बजट सत्र का मामला खत्म हो गया है। अब बजट सत्र के लिए नई तिथि घोषित की जाएगी।
नीतीश ने 9वीं बार ली पद की शपथ
बिहार कि राजनीति में नीतीश कुमार को पलटुराम के नाम से जाना जाता है। नीतीश कल यानि 28 जनवरी को फिर पलटी मार के NDA में शामिल हुए। नीतीश ने कल 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। नीतीश को राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। तो वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और महागठबंधन सरकार में नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया गया है।
महागठबंधन का साथ छोड़ने पर बोले नीतीश
महागठबंधन का साथ छोड़ने के सवाल पर नीतीश ने इसे जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन का साथ छोड़ना जरूरी था। नीतीश ने बताया कि महागठबंधन में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। उन्होंने बीजेपी के साथ आने के फैसले पर कहा कि वो जहां थे, वहीं वापस आ गए हैं। और अब कहीं और नहीं जाएंगे। उन्होंने अपने फैसले को बिहार के हित में बताया है।
ये भी पढ़ें- Bihar: शपथ ग्रहण के बाद लोकसभा में प्रचंड जीत की हुंकार, आरजेडी पर वार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर एप