Bihar : नवंबर माह में अवैध खनन, परिवहन, भंडारण से संबंधित संयुक्त कार्रवाई में 2650 जगहों पर छापेमारी, वसूले गए ₹601.03 लाख

Share

Bihar : नवंबर माह में अवैध खनन, परिवहन, भंडारण से संबंधित संयुक्त कार्रवाई में 2650 जगहों पर छापेमारी की गई। ₹601.03 लाख वसूले गए, जिसमें सर्वाधिक जगहों पर छापेमारी भोजपुर (163) में की गई। जिलों में सर्वाधिक वसूली गया में की गई, जहां कुल ₹86.19 लाख वसूले गए। एक माह में कुल 213 प्राथमिकियां दर्ज और 73 गिरफ्तारियां हुईं, जिसमें सर्वाधिक गिरफ्तारियां (17) सारण में हुईं।

जानकारी के लिए बता दें कि कुल 38 जिलों में 682 वाहन जब्त हुए, जिसमें सर्वाधिक भोजपुर में (84 वाहन) जब्त हुए। नवंबर माह की कार्रवाई में वसूले गए ₹601.03 लाख, न्यायालय के आदेश से दंड के रूप में कुल ₹227.25 लाख और विभाग द्वारा दंड के रूप में कुल ₹373.78 लाख शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : Maharashtra : महायुति ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, कल फडणवीस लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *