Biharबड़ी ख़बर

गोलीबारी मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में किया सरेंडर

Bihar : दो पक्षों में गोलीबारी के बाद पुलिस की तरफ से कार्रवाई भी की जा रही है। पूर्व विधायक अनंत सिंह के सरेंडर करने के बाद अगर उन्हें कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई तो ठीक है नहीं तो जेल भेजा जा सकता है।

मोकामा में हुई दो पक्षों के बीच गोलीबारी के बाद लगातार पुलिस की कार्रवाई जारी है। अब इस मामले में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच फायरिंग हुई थी।

लगातार कार्रवाई की जा रही

22 जनवरी को हुई गोलीबारी के बाद पुलिस की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है। अनंत सिंह के सरेंडर से पहले पुलिस ने सोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सोनू के पिता ने दावा किया कि सोनू ने खुद सरेंडर किया है। वहीं पुलिस ने अनंत सिंह के एक समर्थक रौशन को भी गिरफ्तार किया है।

क्या कुछ इस पर फैसला लिया जाता

वहीं दूसरी तरफ सूत्रों की मानें तो अनंत सिंह के सरेंडर के बाद अगर उन्हें कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई तो ठीक है नहीं तो अनंत सिंह को बाढ़ जेल भेजा जा सकता है। अगर पटना के बेऊर जेल भेजा गया तो भारी सुरक्षा बलो के बीच अनंत सिंह को लाया जा सकता है। देखना यह होगा कि अभी कोर्ट की तरफ से क्या कुछ इस पर फैसला लिया जाता है।

अनंत सिंह ने सरेंडर कर दिया

मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में बुधवार को अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच गोलीबारी हुई थी। दोनो पक्षों में हुई फायरिंग में दावा किया जा रहा है कि सौ राउंड से अधिक गोली चलाई गई है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही थी। कार्रवाई के पहले ही अनंत सिंह ने अब सरेंडर कर दिया है।

यह भी पढ़ें : PM मोदी ने पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अर्पित की श्रद्धांजलि, कही ये बात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button