Bihar: किसानों को राष्ट्रपति से मिला सम्मान, बढ़ाया प्रदेश का मान

राषट्र्पति के मिले सम्मान के बारे में बताते डॉ. आर के सुहाने।
भागलपुर ने कृषि क्षेत्र में देश के फलक पर अपना नाम रोशन किया है। यहां के किसानों को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान किसानों को खेती में विभिन्न फसलों के पुरातन बीज संरक्षण और उनके उत्पादन के लिए मिला है।
ग्रुप फार्मर्स को 10 लाख और व्यक्तिगत किसानों को एक-एक लाख पुरस्कार राशि
बिहार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। कृषि विश्वविद्यालय सबौर से जुड़े किसानों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मान मिला। यह सम्मान पौधा, किस्म और कृषक अधिकार संरक्षक प्राधिकरण द्वारा दिल्ली में हो रहे तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मिला। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा बिहार से दो ग्रुप लीची फार्मर्स ग्रोवर समूह तथा भागलपुरी कतरनी धान किसान संघ को सम्मानित किया गया। इसमें किसानों के ग्रुप फार्मर्स को 10 लाख रुपये दिए गए। व्यक्तिगत किसानों को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। इसमें जमुई से अर्जुन मंडल को औषधीय पौधों की खेती संरक्षण करने, मुंगेर के सत्यदेव सिंह को चना, तीसी प्रवेद के संरक्षण, रोहतास जिले के किसान दिलीप कुमार सिंह को बैगन, टमाटर ,करेला एवं धनिया के सफेद प्रबेद को संरक्षित करने तथा अर्जुन सिंह को चावल, हल्दी एवं लौकी के संरक्षण के लिए पुरस्कार मिला। बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉक्टर आर के सुहाने ने बताया कि ऐसे बीज जो पुराने होते हैं और उनका एक अलग महत्व होता है, इन्हें कई पीढियां से लोग संरक्षित करते चले आते हैं। उसी कड़ी में हमारे चार किसानों को सम्मान्ति किया गया।
रिपोर्टः अमरजीत कुमार संवाददाता, भागलपुर, बिहार
ये भी पढ़ेःMid-Day-Meal: खाने में सांप निकलने की अफवाह से मचा हड़कंप