Bihar Congress: 19 में से 12 विधायक पहुंचे पूर्णिया, बाकी कहां हैं…?

Bihar Congress
Bihar Congress: पूर्णिया में राजनीतिक घमासान के बीच कांग्रेस को अपने विधायकों की चिंता सता रही है। पार्टी ने अपने विधायकों को राजधानी पटना से 300 किलोमीटर दूर पूर्णिया के एक होटल पहुंचने का आदेश दिया है। ये होटल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के करीबी का है। दरअसल पूर्णिया कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। कांग्रेस विधायक धीरे-धीरे पूर्णिया पहुंच रहे हैं। अभी तक कांग्रेस के 12 विधायक पूर्णिया पहुंच चुके हैं। वहीं अन्य विधायकों की अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।
‘जो भी होगा, हमारे हक में होगा’
मिली जानकारी के अनुसार अब तक 19 विधायक में से 12 विधायक ही पूर्णिया पहुंच पाए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह सभी विधायकों के साथ रविवार को बैठक करेंगे। वह खुद भी शनिवार को पूर्णिया पहुंचे हैं। सिंह ने कहा पार्टी के लोगों के साथ राहुल गांधी न्याय यात्रा को लेकर बातचीत करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में जो कुछ भी होगा हमारे हक में होगा।
जेडीयू का दामन थाम सकते हैं कुछ विधायक!
वहीं सूत्रों से खबर यह भी आ रही है अशोक चौधरी कांग्रेस के कुछ विधायकों को जेडीयू में लाने की कोशिश कर रहे हैं। ज्ञात हो कि अशोक चौधरी पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। इसी वजह से कांग्रेस विधायकों से उनकी नजदीकियां बताई जा रही हैं। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने दो टूक में कहा कि किसी भी हालत में पार्टी के विधायक कहीं नहीं जाएंगे। अब देखना यह है, 19 में से 12 विधायक ही पूर्णिया पहुंचे बाकी विधायक कहां हैं। इसके बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।
पटना में भी मीटिंग्स का दौर जारी
वहीं बात करें हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा की तो पटना में जीतनराम मांझी अपने दल के विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं। बीजेपी कोर कमेटी की भी बैठक पटना में चल रही है। वहीं पटना पहुंची सांसद मीसा भारती ने किसी तरह की कोई जानकारी से इन्कार करते हुए कहा कि जो भी पता लग रहा है मीडिया से लग रहा है। इस बारे में अभी कुछ नहीं कह सकतीं. वह अभी पटना पहुंची ही हैं।
रिपोर्टः विक्रम सिंह, संवाददाता, पूर्णिया, बिहार
यह भी पढ़ें: Bihar: नीतीश पद के लिए कहीं भी जा सकते हैं…- छेदी पासवान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।