Advertisement

YS Sharmila: YS शर्मिला पर कांग्रेस ने जताया भरोसा, सौंपी आंध्र प्रदेश की कमान

YS Sharmila new Andhra Pradesh Congress president
Share
Advertisement

YS Sharmila: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। कांग्रेस ने वाइएस शर्मिला (YS Sharmila) को आंध्र प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। शर्मिला सीएम जगन मोहन रेड्डी की बहन हैं। शर्मिला का कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनना जगन मोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) की पार्टी युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSR कांग्रेस पार्टी) के लिए घातक साबित हो सकता है।

Advertisement

YS Sharmila: कुछ दिन पहले ही कांग्रेस में हुई थीं शामिल

वाईएस शर्मिला इस महीने की शुरुआत में कांग्रेस में शामिल हुई थीं। दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा था। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस शर्मिला को कोई बड़ा पद दे सकती थी। आज कांग्रेस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी। (YS Sharmila new Andhra Pradesh Congress president) पार्टी ने बताया, ‘कांग्रेस अध्यक्ष ने वाईएस शर्मिला रेड्डी को तत्काल प्रभाव से आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, राजू को कांग्रेस कार्यसमिति का विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है।’

कांग्रेस के लिए मरहम का काम कर रहीं शर्मिला!

लोकसभा और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को हाल ही में लगातार दो बड़े झटके लगे थे। पहले, कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने महाराष्ट्र में पार्टी का साथ छोड़ा। फिर, आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष पद से गिदुगु रुद्र राजू ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से ही कांग्रेस के पास सचिन पायलट के अलावा कोई युवा चेहरा नहीं बता था। शर्मिल को कमान सौंप कर काग्रेंस युवाओं को साधने का प्रयास कर सकती है।

बता दें कि राजनीति में शर्मिला को एक जाना माना चेहरा कहा जाता है। उनके पिता वाईएस राजशेखर रेड्डी अविभाजित आंध्र प्रदेश के सबसे बड़े नेताओं में शामिल थे। वाईएस शर्मिला ने हाल ही में हुए तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अपना समर्थन दिया था। उन्होंने चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाले भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कथित भ्रष्ट और जनविरोधी शासन को खत्म करने के लिए कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही थी।

ये भी पढ़ें: CM मान को मिली जान से मारने की धमकी, पन्नू ने गैंगस्टर्स के लिए भी भेजा मैसेज

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें