बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

Go Air की दिल्ली-गुवाहाटी फ्लाइट की विंडशील्ड टूटी, गुवाहाटी जा रही उड़ान जयपुर डायवर्ट

देश में पिछले कुछ दिनों फ्लाइट से जुड़ी कई घटनाएं सामने आ रही है। ऐसे में Go Air फ्लाइट की विंडशील्ड बुधवार को उड़ान के दौरान टूट गई। यह फ्लाइट दिल्ली से गुवाहाटी जा रही थी। विंडशील्ड क्रैक होने की जानकारी पायलट को लगी, लेकिन खराब मौसम के कारण विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिग नहीं कराई जा सकी। इसके बाद उसे जयपुर डायवर्ट किया गया, जहां उसकी सुरक्षित लैंडिग की गई है।

यह भी पढ़ें: श्रीलंका में विरोध के बीच रानिल विक्रमसिंघे ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, 225 में से 134 वोट मिले

DGCA के अधिकारियों ने क्या बताया

डीजीसीए (DGCA) के अधिकारियों के अनुसार Go Air की जी8-151 फ्लाइट दिल्ली से गुवाहाटी जा रही थी। यह फ्लाइट 12:40 पर दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हुई थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद विमान की विंडशील्ड क्रैक हो गई। पायलट को उसकी जानकारी लगी तो उसने दिल्ली में विमान की लैंडिग कराने की अनुमति मांगी, लेकिन यहां खराब मौसम के कारण ऐसा नहीं हो सका। जिसके बाद फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। जहां उसकी सुरक्षित लैंडिग कराई गई।

डीजीसीए (DGCA) के अधिकारी ने बताया कि 2 बजकर 55 मिनट पर फ्लाइट को गुवाहाटी में लैंड होना था, लेकिन उड़ान के दौरान इसका विंडशील्ड टूट गया। इसके बाद जयपुर डायवर्ट कर फ्लाइट की 3 बजे सुरक्षित लैंडिंग की गई है। राहत की बात यह है कि फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं।

कौन सी थी ये दो घटनाएं जानिए

खबरों के मुताबिक मंगलवार की सुबह मुंबई से लेह जा रही फ्लाइट के लिए इस्तेमाल हो रहे एयरबस A-320 के इंजन में अचानक से कुछ तकनीकी खराबी आने की वजह से उसकी दिल्ली में लैंडिंग कराई गई थी। वहीं अगर दूसरे मामले की बात करें तो गो एयर की एक और फ्लाइट ने मंगलवार को ही श्रीनगर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। इसमें भी तकनीकी खराबी की वजह से श्रीनगर लौटना पड़ा था। DGCA ने कहा है कि सभी मामलों की जांच भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Supreme Court से मोहम्मद जुबैर को मिली बड़ी राहत, UP में दर्ज सभी 6 मामलों में बेल

Related Articles

Back to top button