देश का ये राज्य पहली बार करेगा खेलो इंडिया गेम्स की मेज़बानी…

khelo India Games 2023
भोपाल: राज्य में खेलो इंडिया युथ गेम्स 2023 की शुरुआत सोमवार से होगी। यह पहला अवसर है जिसमें MP गेम्स कि मेजबानी कर रहा है। शहर के तात्या टोपे मैदान में खेल का उद्घाटन समारोह होगा। आयोजन मे 29 खेल खेले जाएंगे, जिसमें खिलाडी अपना हुनर दिखाएंगे। इवेंट का समापन 11 फ़रवरी को होगा।
MP के 8 शहरों के अलावा इन जगहों पर खेला जाएगा गेम्स
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में Khelo India Youth Games 2023 इवेंट का शुभारंभ होगा। ये इवेंट 30 जनवरी से 11 फ़रवरी तक चलेगा। भोपाल में कुल 9 खेल आयोजित होंगे। इसके अलावा इंदौर में 6, ग्वालियर और जबलपुर में 4, उज्जैन और बालाघाट में 2 और खरगोन में 1-1 खेलों का इवेंट किया जाएगा।
देश की राजधानी दिल्ली में भी आयोजित होगा खेल
मध्य प्रदेश के अलावा एक खेल देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होगा। आपको बता दें कि भोपाल के शोर्य स्मारक पर मुख्यमंत्री शिवराज ने रिमोट का बटन दबाकर थीम सांग का अनावरण कीया। इस अवसर पर उन्होने “अमरकंटक” मशाल भी रवाना कीया। शिवराज ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में अनेको आयोजन हुए है। हम पहली बार इस खेल की मेजबानी कर रहे है, जिससे प्रदेश का माहौल खेलमय़ है। मुख्यमंत्री शिवराज ने आगे भी इसी तरह के खेलों के आयोजन का आश्वासन दिया।
पिछले दिनों इंदौर के होल्कर स्टेडियम में आयोजित हुए अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भी खेलो इंडिया का प्रचार-प्रसार किया गया था। भोपाल शहर में भी आयोजन सफल बनाने के लिए पोस्टर लगाए जा रहे है। अधिकारी भी इस स्पर्धा को लेकर काफी सतर्क है और नियमित बैठक ले रहे है।