Advertisement

राष्ट्रपति चुनाव परिणाम 2022: यशवंत सिन्हा या द्रौपदी मुर्मू? आज देश को मिलेगा नया राष्ट्रपति

Presidential election results
Share
Advertisement

राष्ट्रपति चुनाव परिणाम 2022: भारत को आज नये राष्ट्रपति (Presidential election results) मिल जाएंगे। सुबह 11 बजे से राष्ट्रपति चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। नतीजे शाम तक आने की संभावना है। मतगणना का कार्य उसी कमरा नंबर 63 में होगा जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी। इसी कमरे को स्ट्रॉन्ग रूम में बदल कर मतपेटियां रखी गई हैं।

Advertisement

आज देश को मिलेगा नया राष्ट्रपति

आज जब देश के राष्ट्रपति चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती (Presidential election results) होगी, इसको लेकर उत्साहित द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। बता दे कि अगर मुर्मू जीतती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। उधर, द्रौपदी मुर्मू के पैतृक स्थान ओडिशा के रायरंगपुर में तो जश्न की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। नतीजे आने के बाद मिठाइयां बांटी जाएंगी। रायरंगपुर में लड्डू बनने शुरू हो गए हैं। मुर्मू के गांव में खुशी का माहौल है।

द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न की तैयारी शुरू

सोमवार को देश के 15वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए मतदान (Presidential election results) हुआ था और संसद भवन में 99.18 प्रतिशत मत पड़े थे। देश के दस राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में 100 फीसदी वोटिंग हुई थी। कई राज्यों में क्रॉस वोटिंग की भी खबरें थीं। राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी को इन चुनावों के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। वह मतगणना की निगरानी करेंगे। परिणाम शाम तक आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *