Advertisement

MP Board: विद्यार्थियों को 3 विषयों में मिलेगा बोनस अंक

Share
Advertisement

भोपाल: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को 3 विषयों में बोनस अंक यानी अतरिक्त अंक दिए जाएंगे। 12वीं कक्षा के भौतिकी विषय में 5 अंक, हिंदी में 1 अंक और 10वीं कक्षा के हिंदी विषय में 2 अंक बोनस मिलेंगे।

Advertisement

आपको बता दें कि ये फैसला बोर्ड परीक्षा पाठ्यक्रम और ब्लू प्रिंट के बाहर से पूछे गए प्रश्नों पर दिए जाएंगे। इसका निर्णय खुद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अकादमिक विशेषज्ञों की बैठक में लिया गया है।

मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से शुरू हो गई है। इसमें 12वीं भौतिकी, हिंदी और 10वीं हिंदी में कुछ सवाल गलत और कुछ पाठ्यक्रम से बाहर के पूछे गए थे। 12 वी में भौतिकी विषय में एक बहुविकल्पीय सवाल में चार विकल्प में से एक सही होना था तो दो सही दे दिए गए थे। वहीं दो अंक का सत्य व असत्य वाला सवाल पाठ्यक्रम से बाहर का था और दो अंक का एक सवाल ब्लूप्रिंट से बाहर का था। इसी तरह हिंदी विषय में एक अंक का सवाल ब्लू प्रिंट में उल्लेखित नहीं था।

10वीं में हुई ये गलती

वही कक्षा 10वी के हिंदी में दो अंक के सवाल में कवि का नाम का उल्लेख नहीं किया गया था। मंडल ने निर्णय लिया है कि अगर कोई भी विद्यार्थी परीक्षा में किसी भी कवि का नाम लिखा होगा तो उसे दो अंक बोनस के दिए जाएंगे।

ये भी पढ़े: बागेश्वर धाम के समर्थन में कैलाश खेर, भारत की संस्कृति का विदेशों में सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *