इंडिगो फ्लाइट में एक यात्री को आया हार्ट अटैक, नागपुर एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग
सोमवार शाम को मुंबई से रांची जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एक पैसेंजर को खून की उल्टियाँ होने लगी थी। जिसके कारण फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। पैसेंजर को नागपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस यात्री की पहचान 62 साल के देवानंद तिवारी के रुप में हुई है।
इंडिगो फ्लाइट 23 साल के युवक को आया था हार्ट अटैक
इस पैसेंजर को किडनी की समस्या थी और उनकी तबियत यात्रा के दौरान अचानक खराब हो गई। उन्हें खून की उल्टियां होने लगी, जिसके बाद उन्हें IMS अस्पताल में भर्ती करवाया गया, परंतु उनकी मौत हो गई।
इसी तरह का मामला पहले भी सामने आया था जहां इंडिगो फ्लाइट में लखनऊ से शारजाह जा रहे एक 23 साल के युवक को भी हार्ट अटैक आया था। जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी थी और उन्हें भी नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
ये बी पढ़ें – कोटा में सुसाइड पर CM गहलोत ने कोचिंग संचालकों पर साधा निशाना कहा ‘क्राइम कर रहे हो आप लोग…’