जापान के पूर्व प्रधानमंत्री Shinzo Abe के निधन से भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

New Delhi: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) का आज सुबह एक अज्ञात हत्यारे के गोली मारने से उनका 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इसी के साथ उनके निधन से पूरे विश्वभर में शोक का माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं इस घटना से भारत के प्रधानमंत्री भी अपने जापानी मित्र के निधन से बेहद ही दुखी है। इसी के साथ भारत सरकार ने कल यानी 9 जुलाई को पूरे देश में एक दिन का राष्ट्रीय शोक का ऐलान कर दिया है।
यह भी पढ़ें: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री Shinzo Abe का 67 वर्ष में हुआ निधन, भरी सभा में हत्यारे ने गोली मारी
बता दें आज सुबह पश्चिमी जापान में एक चुनावी कार्यक्रम में भाषण के दौरान उनपर गोली चलायी गयी। शिंजो आबे (Shinzo Abe) को गोली लगने के बाद आबे को दिल का दौरा (हार्ट फेलियर) पड़ा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टर्स उन्हें बचाने में असफल रहे। 67 वर्षीय आबे का गोली लगने से निधन हो गया। यह हमला उस वक्त हुआ जब नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे।
भारत सरकार ने कल राष्ट्रीय शोक का किया ऐलान
जैसा की पूरा विश्व जानता है कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ शिंजो आबे (Shinzo Abe) के अच्छे संबंध रहे है। उनकी गुजरात और बनारस यात्रा काफी चर्चित रही। इसी के साथ 25 जनवरी 2021 को भारत ने आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है।
As a mark of our deepest respect for former Prime Minister Abe Shinzo, a one day national mourning shall be observed on 9 July 2022.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 8, 2022
उन्होंने ट्वीट कर लिखा की- ‘श्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है और हम इस कठिन घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं।’ इसी के साथ पीएम मोदी ने ट्वीट कर ये भी लिखा की पूरे भारत में कल एक दिन का राष्ट्रीय शोक का ऐलान हुआ है।
यह भी पढ़ें: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना