Advertisement

Karnataka में अमित शाह, राज्य में फिर से होगा नेतृत्व परिवर्तन?

Share

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बेंगलुरू (Bengaluru) में नृपतुंगा विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से बेल्लारी में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।

Amit Shah in Karnataka
Share
Advertisement

कर्नाटक: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बेंगलुरू (Bengaluru) में नृपतुंगा विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से बेल्लारी में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। गृह मंत्री ने कर्नाटक पुलिस (Karnataka Police) का स्मार्ट ई-बीट (इलेक्ट्रॉनिक बीट) ऐप भी लॉन्च किया। अमित शाह (Amit Shah in Karnataka) ने इस दौरान कहा मैं मानता हूं कि किसी भी देश का भविष्य उस देश के युवाओं के अंदर और युवाओं के चरित्र के अंदर निर्मित है… आज़ादी का अमृत महोत्सव संकल्प लेने का समय है, 2047 तक भारत हर क्षेत्र में विश्व में सर्वोच्च स्थान पर हो इसके लिए विकास में सब को योगदान करना है।

Advertisement

अमित शाह (Amit Shah) ने अपने संबोधन में कहा आज देश को आजादी मिले 75 वर्ष हो गए हैं। सभी ने देश को बनाने में अपनी-अपनी दृष्टि से योगदान किया है। इस 75 वर्ष की यात्रा में देश ने काफी मंजिल पार कर आज हम यहां पर खड़े हैं। आजादी का अमृत महोत्सव ये 75वां वर्ष एक संकल्प लेने का वर्ष है। 75वें वर्ष में देश के 130 करोड़ लोग, जब 2047 में आजादी की शताब्दी मनाई जाएगी तब देश हर एक क्षेत्र में दुनिया में सर्वोच्च स्थान पर हो ऐसा संकल्प लेना है। आज कर्नाटक पुलिस का एक कंसेप्ट लांच किया गया है। ये कंसेप्ट पूरे कर्नाटक में जब लांच हो जाएगा, तब पुलिस की सेवाओं को तेजी से गरीब से गरीब तक पहुंचाने का फायदा मिलेगा।

कर्नाटक पुलिस का एक कंसेप्ट किया गया लांच

अमित शाह (Amit Shah in Karnataka) बोेले किसी भी देश का भविष्य, उस देश के युवाओं के अंदर और देश के युवाओं के चरित्र के अंदर निर्मित होता है। आजादी के लिए जिन-जिन लोगों ने बलिदान दिया, उन स्वतंत्रता सेनानियों को आज की युवा पीढ़ी जाने-पहचाने और उनमें से देशभक्ति के संस्कार ग्रहण कर देश को आगे बढ़ाएं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के इस अमृत महोत्सव को बहुत महत्व के साथ मनाने का निर्णय किया है। मोदी जी ने हमारे सामने तीन लक्ष्य रखे हैं। आजादी का अमृत महोत्सव ये 75वां वर्ष एक संकल्प लेने का वर्ष है।

Read Also:- CharDham Yatra 2022: आज से शुरू हो रही है चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या निर्धारित, जान लें ये नियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *