Advertisement

‘भारत में रोजाना 35 करोड़ लोग भूखे सोते हैं’, कैम्ब्रिज में बोलीं AAP नेता आतिशी

Share
Advertisement

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने गुरूवार(15 जून) को कैम्ब्रिज जज बिजनेस स्कूल द्वारा आयोजित कैम्ब्रिज इंडिया कॉन्फ़्रेंस में शिरकत की। जहां उन्होंने सीएम केजरीवाल के गवर्नेंस मॉडल को लोगों के सामने रखा, वहीं उन्होंने प्रत्यक्ष-परोक्ष रूप से देश की नरेंद्र मोदी सरकार पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश में राजनीति करने का तरीका बदलकर दिखाया है।

Advertisement

‘35 करोड़ लोग रहते हैं भूखे’

आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी ने कैम्ब्रिज इंडिया कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि मानव विकास सूचकांक की लिस्ट में भारत 142 वें नंबर पर है इस मामले में श्रीलंका, भूटान और बांग्लादेश भारत से आगे है। साथ ही भारत में भूखे लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है भारत में रोजाना 35 करोड़ लोग भूखे सोते है। जबकि भारत में अरबपत्तियों की संख्या बड़ी तेजी से बढ़ रही है। आतिशी ने दावा किया कि 2020 से 2022 के बीच अरबपत्तियों की संख्या 102 से बढ़कर 166 हो गई है।

वहीं, देश में गरीबी की वजह से भूखे सोने वालों की संख्या की 2020 से 2022 तक 19 करोड़ से बढ़कर 35 करोड़ हो गई है। आतिशी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था 3.5 ट्रिलियन डालर तक पहुंच गई है। लेकिन सच्चाई इससे विपरीत और चिंताजनक है।

पीएम मोदी पर साधा निशाना

आतिशी ने पीएम मोदी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस समय देश के पास दो मॉडल हैं। पहला ‘आप’ का जिसका उद्देशय नागरिक को शिक्षा तक पहुंच प्रदान करके देश की समस्याओं को हल करने में सक्षम बनाना है। दूसरा मॉडल केंद्र में सत्तासीन भाजपा का है, जो सीबीआई-ईडी जैसी एजेंसियों के जरिए विपक्षी नेताओं को कैद करने और विधायकों की खरीद-फरोख्त में लिप्त है।

ये भी पढ़ें: केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ AAP की महारैली में जुटे हजारों लोग, भीषण गर्मी को दी मात 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *