Bhopal Airport : भोपाल के राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अब नवी मुंबई के लिए डायरेक्ट फ्लाइट सेवा शुरू हो गई है. प्रदेश में पहली बार एयरपोर्ट पर अराइवल और डिपार्चर के लिए अलग क्षेत्र बनाए गए हैं. वहीं, यात्रियों को फेस डिटेक्शन और बायोमेट्रिक पहचान की सुविधा भी दी गई है.
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजीरापू राममोहन नायडू ने वर्चुअली इस सुविधा का उद्घाटन किया. इस मौके पर एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी, विधायक रामेश्वर शर्मा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
पहली लैंडिंग और वाटर कैनन स्वागत
समर शेड्यूल के तहत दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और नवी मुंबई के लिए नई डायरेक्ट फ्लाइटें उपलब्ध हैं. इससे यात्रियों को मुंबई पहुंचकर नवी मुंबई के लिए टैक्सी लेने की जरूरत नहीं होगी. डीजी यात्रा सुविधा से यात्रियों के दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड रहेंगे और बायोमेट्रिक सिस्टम से उनकी पहचान होगी.
नई फ्लाइट की पहली लैंडिंग रविवार रात 10 बजे हुई. नवी मुंबई से 131 यात्री भोपाल पहुंचे, वहीं वापसी में 134 यात्रियों ने उड़ान भरी. मुंबई से भोपाल एयर इंडिया की फ्लाइट ने 174 यात्रियों को नए अराइवल हाल में बोर्डिंग करवा. एयरपोर्ट ने स्वागत में वाटर कैनन सैल्यूट भी किया.
यात्रियों के लिए तेज और सुरक्षित सेवा
भोपाल एयरपोर्ट का नया अराइवल हॉल 3800 वर्ग मीटर का है, जिसकी लागत करीब 23 करोड़ रुपए है. अब एयरपोर्ट एक बार में 3,000 यात्रियों को मैनेज कर सकेगा. चेक-इन काउंटरों की संख्या 30 कर दी गई है. साथ ही, कन्वेयर बेल्ट, लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं.
यह नया सिस्टम यात्रियों के लिए यात्रा को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगा.
ये भी पढ़ें- Haryana News : गोहाना में सीएम सैनी की बड़ी घोषणाएं, 113 करोड़ की 16 परियोजनाओं का उद्घाटन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









