Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर FIR, रूट बदलने का लगा आरोप

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में हो रही Bharat Jodo Nyay Yatra पर FIR हुई है। ये FIR यात्रा के पांचवे दिन 18 जनवरी को असम में हुई है। राहुल गांधी की इस यात्रा पर आरोप लगा है कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ असम के जोरहाट शहर के अंदर दूसरे रास्ते से ले जाई गई। इस वजह से वहां पर भगदड़ जैसे हालात बन गए थे।
बात दें कि यात्रा के लिए दूसरे मार्ग की अनुमति दी गई थी। लेकिन इसके बजाय यात्रा को दूसरे रास्ते से ले जाया गया। इसी आरोप में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ और इसके मुख्य आयोजक के बी बायजू के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Bharat Jodo Nyay Yatra: पुलिस अधिकारी दी जानकारी
पुलिस के एक अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी है कि यात्रा को के बी रोड से ले जाने की अनुमत दी गई थी लेकिन इसके बजाय यात्रा को दूसरे रास्ते ले जाया गया जिससे इलाके में अराजकता की स्थिति पैदा हो गई। उन्होंने बताया की अचानक हुई भीड़ से कुछ लोग गिर भी गए और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए उन्होंने कहा कि यात्रा और उसके मुख्य आयोजक के खिलाफ जोरहाट सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सीएम ने दी थी चेतावनी
बता दें कि 18 जनवरी को यात्रा जब असम पहुंची थी तो असम सीएम हेमंत बीसवा सरमा (Hemanta Biswa Sarma) ने रूट को लेकर पहले ही चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि, ‘हमने कहा है कि शहरों के अंदर से नहीं जाना है। मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग होम है। ऐसे में जो भी वैकल्पिक रास्ता मांगा जाएगा उसकी अनुमति दे दी जाएगी, लेकिन अगर शहर के अंदर से जाने की जिद्द की जाएगी तो हम पुलिस की व्यवस्था नहीं करेंगे। मैं केस दर्ज कर लूंगा और बाद में दो से तीन महीने की सुनवाई के बाद हम गिरफ्तार कर लेंगे।’
ये भी पढ़ें: PM Modi: दक्षिण भारत के दौरे पर PM मोदी, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar