
Bharat Gaurav Special Train
चेन्नई से पूणे जा रही भारत गौरव स्पेशल ट्रेन(Bharat Gaurav Special Train) में सवार यात्रियों की तबियत अचानकल खराब होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि अब तक इस मामले में 80 लोगों की तबियत खाने में मिले जहर के कारण खराब हुई है। देर रात 10 बजकर 45 मिनट पर रेल अधिकारियों को इस घटना की जानकारी प्राप्त हुई।
1000 यात्री थे सवार
दरअसल इस ट्रेन को तीर्थ यात्रा के लिए बुक की गई थी। इसी कारण इस ट्रेन में 1000 यात्री सवार होकर तीर्थ यात्रा पर जा रहे थे। अधिकारियों द्वरा इस घटना को लेकर जानकारी सामने आई कि ट्रेन में सवार यात्रियों को चक्कर, उल्टी पेट दर्द और दस्त का अनुभव होने लगा जिसके कारण लोगों को तबितय खराब होने का अहसास हुआ था।
अस्पताल में यात्रियों को करवाया भर्ती
घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों द्वारा पुणे पहुंचने के बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा पुष्टि की गई की यात्रियों के खाने में जहर खा लिया था। जिसके कारण तबियत खराब होने की समस्या का यात्रियों को सामना करना पड़ा।
सभी यात्री एकदम सुरक्षित
बताया जा रहा है कि अस्पताल में उपचार के लिए गए यात्रियों की हालत में फिलहाल सुधार है। किसी भी यात्री को असप्ताल में रोकने की आवश्यकता नहीं पड़ी। वहीं सभी यात्रियों के उपचार के बाद ही ट्रेन को 12: 30 पुणे स्टेशन से रवाना किया गया था। इसी के साथ रवाना होने से पहले ट्रेन की पूरी तरह से जांच पड़ताल भी कई गई। जिस से दोबारा ऐसी घटना को अंजाम ना दिया जा सके।
मामले की हो रही है जांच
रेलवे अधिकारियों द्वारा इस बात की जानकारी सामने आई कि मामले की सूचना मिलते ही घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं अब तक बताया गया है कि कुछ लोगों ने भोजन का सेवन किया था, वह दान स्वरुप ट्रेन में दिया गया था। जिसके कारण उसके सेवन से लोगों की तबियत अचानक खराब होने की जानकारी सामने आई है। रेलवे की ओर से यात्रियों को खाना उपलब्ध नहीं कराया गया था। जिसकी फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़े: Neo9 Series डुअल टोन कलर ऑप्शन के साथ जल्द आर रहा है, iQOO का शानदार स्मार्टफोन, जानें खूबियां
Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar