Bank Holidays April 2026 : मार्च महीने में लंबी छुट्टियां गुजारने के बाद, अप्रैल में भी लंबी छुट्टियों की खुशखबरी सामने आई है. इस बीच एक ऐसी जानकारी भी सामने आई है जो आपकी चिंता बढ़ा सकती है. दरअसल, RBI के एनुअल कैलेंडर के अनुसार, अप्रैल 2026 में देश के अलग-अलग हिस्सों में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे. इसमें त्योहार, रविवार, और दूसरा व चौथा शनिवार की छुट्टियां शामिल हैं. ऐसे में आप अपने जरूरी काम निपटा लें, नहीं तो परेशानी हो सकती है.
1 अप्रैल को नए वित्त वर्ष की शुरुआत है, इस दिन देश में ज्यादातर बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. हालांकि, आइजोल, गंगटोक, कोहिमा, रांची, शिलांग और शिमला में बैंक खुले रहेंगे. इसके बाद, 2 अप्रैल को कोच्चि और तिरूवनंतपुरम में मौंडी थर्सडे की छुट्टी होगी. 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर लगभग पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. केवल अगरतला, चंडीगढ़, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू और श्रीनगर में बैंक खुले रहेंगे.
इसी प्रकार, 5 और 12 अप्रैल को रविवार और 11 अप्रैल को दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे.
26 को रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे
14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती, बैसाखी, तमिल नववर्ष, बोहाग बिहू, विशू और कई त्योहार की छुट्टी रहेगी. 15 अप्रैल को बंगाली नववर्ष, विशू और हिमाचल दिवस की छुट्टी रहेगी. 16 अप्रैल को गुवाहाटी में बोहाग बिहू पर अवकाश रहेगा. 19 अप्रैल को रविवार, 20 अप्रैल को बेंगलुरू में बसव जयंती, अक्षय तृतीया की छुट्टी है. 21 अप्रैल को अगरतला में गरिया पूजा है, इसके चलते वहां इस दिन बैंक बंद रहेंगे. 25 अप्रैल को चौथा शनिवार, 26 को रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे.
बैंकिंग व्यवस्था रहेगी बाधित
इन छुट्टियों की वजह से देश के विभिन्न हिस्सों में बैंकिंग व्यवस्था बाधित रहेगी. इसलिए बैंक जाने से पहले अपने क्षेत्र में छुट्टयों की लिस्ट जरूर चेक कर लें, नहीं तो खाली हाथ वापस लौटना पड़ सकता है. और बैंक के जरूरी काम में देरी हो सकती है. हालांकि इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग चालू रहेगी. नेट बैंकिंग, UPI से आप घर बैठे जरूरी काम कर सकते हैं. इससे लोगों को थोड़ी सहूलियत होगी.
ये भी पढ़ें- Gujarat Politics : भाजपा के दमन के खिलाफ ‘‘आप’’ के साथ पूरा गुजरात करने जा रहा बदलाव- केजरीवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









