Assam : दिल्ली से नहीं, असम से चले राज्य सरकार : राहुल गांधी

Assam : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश में विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ आरएसएस-भाजपा और दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी। आरएसएस और बीजेपी कहते हैं कि हिंदुस्तान को दिल्ली से चलाया जाना चाहिए। एक भाषा हो, एक लीडर हो और जो बाकी भाषाएं हैं, जैसे आपकी भाषा है, तमिल भाषा है, बाकी प्रदेश हैं, इन सबको दिल्ली से चलाया जाए। हमारा कहना है कि असम को दिल्ली से नहीं, असम (Assam) को यहाँ, असम से चलाया जाए। वे गोमुख में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने कहा कि आपके जो मुख्यमंत्री हैं, हिंदुस्तान के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। ये भाजपा के बाकी मुख्यमंत्रियों को भ्रष्टाचार करना सिखा सकते हैं और एक बात और सुनिए, ये मत सोचिए कि ये असम के लिए काम करते हैं, जो भी आदेश इनको दिल्ली से मिलता है, जो भी नरेंद्र मोदी कहते हैं, एकदम सेल्यूट मारकर आपके सीएम उसको लागू कर देते हैं। इसलिए, हमने भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर में शुरू की। अब आप पूछोगे कि मणिपुर में क्यों शुरू की। मैं आपको बताता हूं। पहली बार हिंदुस्तान के इतिहास में एक राज्य में गृहयुद्ध हो गया।
कन्याकुमारी से कश्मीर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की
राहुल गांधी ने कहा कि पिछले साल हमने कन्याकुमारी से कश्मीर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की। लोगों ने हमें सुझाव दिया कि आपने कन्याकुमारी से कश्मीर यात्रा की, मगर पूर्वोत्तर से महाराष्ट्र यात्रा नहीं की, तो आपको पूर्व से पश्चिम भारत जोड़ो यात्रा करनी चाहिए। इसलिए, हमने कुछ दिन पहले मणिपुर में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू की, क्योंकि हम देश को संदेश देना चाहते हैं कि जो उत्तर पूर्वी राज्य हैं, वो हिंदुस्तान के बाकी राज्यों जितने जरूरी हैं।
यह भी पढ़ें – Stage Collapsed: बिहार में भाषण के दौरान गिरा मंच, वीडियो वायरल
Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar