बोकारो में 8 नक्सलियों को किया गया ढेर, अमित शाह बोले – ‘नक्सलवाद को खत्म करने की हमारी मुहिम निरंतर जारी’

Amit Shah on Naxalism : झारखंड के बोकारो में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को ढेर किया है। इसमें 1 करोड़ का इनामी नक्सली भी शामिल है। इसी पर ही गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद को खत्म करने की हमारी मुहिम निरंतर जारी है।
उन्होंने कहा कि आज सुरक्षा बलों को नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए चल रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली। झारखंड के बोकारो में लुगु हिल्स में मुठभेड़ में 8 माओवादी मारे गए, जिनमें एक शीर्ष स्तर का नक्सली नेता विवेक, जिस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था, और दो अन्य कुख्यात नक्सली शामिल हैं। ऑपरेशन जारी है। हमारे सुरक्षा बलों की सराहना करें।
दरअसल, जो इनामी नक्सली विवेक दस्ते है। उसके साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस बीच पुलिस और नक्सलियों के बीच रुक – रुक कर फायरिंग हुई। बोकारो के ललपतिया थाना क्षेत्र के मुंडा टोली व सीसो के पास मुठभेड़ हुई। ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह चार बजे से ही गोलियों की आवाज शुरू हो गई। गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज के साथ लोगों की नींद खुली। बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। जांच अभियान शुरू किया गया।
यह भी पढ़ें : अखिलेश यादव के लिए सपा की राहुल गांधी से मांग, क्या कांग्रेस उठाएगी संसद में आवाज?
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप