Viral News : मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण LPG गैस सिलेंडरों की किल्लत बढ़ गई है. इसी बीच चोरों की नजर अब घरों में रखे सिलेंडरों पर पड़ गई है. शहर-शहर सिलेंडर चोरी की घटनाएं दिन प्रति दिन बढ़ रही हैं. मध्य प्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ तक लोग परेशान हैं और पुलिस चोरों की तलाश में लगी हुई है. कई घटनाएं CCTV कैमरों में कैद हो गई हैं, जिनमें चोर शातिराना तरीके से सिलेंडर उठाते नजर आए.
लालघाटी इलाके में एक रिटायर्ड जज के घर से 4 खाली सिलेंडर चोरी हो गए. तीन बाइक सवार चोर पार्किंग से सिलेंडर उठाकर ले गए. यह पूरी घटना घर में लगे CCTV में कैद हो गई. पुलिस ने बताया कि 15 मार्च की रात साढ़े 12 बजे पार्किंग में रखे सिलेंडर चोरी हो गए. पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की खोज में है.
कृष्णपुरम कॉलोनी में घर से चोरी
कोतवाली थाना क्षेत्र की कृष्णपुरम कॉलोनी में भी चोरी की घटना हुई. चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसा और सिलेंडर चुरा ले गया. CCTV में देखा गया कि चोर सिलेंडर कंधे पर रखकर ले जाता है. घर की मालकिन नीतू मायके गई हुई थीं और लौटने पर ताला टूटा और घर का सामान बिखरा हुआ पाया. सिलेंडर के अलावा सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और दस्तावेज भी चोरी हो गए. पुलिस आरोपी की पहचान के लिए जांच कर रही है.
रायपुर में कारोबारी के घर सिलेंडर चोरी
वहीं, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बजाज कॉलोनी में एक कारोबारी के घर से गैस सिलेंडर चोरी हो गया. CCTV में चोर दीवार फांदकर अंदर आता दिखा, पूरे घर का मुआयना करता है और सिलेंडर उठा कर लेके फरार हो गया.
बता दें कि एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी पहले से ही लोगों के लिए बड़ी समस्या थी, और अब चोरी के मामले ने और चिंता बढ़ा दी है. पुलिस तीनों ही मामलों की जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है.
ये भी पढ़ें – गैस, बिजली, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर कांग्रेस कल करेगी विधानसभा का घेराव
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









