
अमेठी में मिशन शक्ति अभियान को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। महिला सशक्तिकरण महिला स्वावलंबन महिला आत्मनिर्भर अभियान को लेकर महिलाओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न पहल की जा रही है। आज मिशन शक्ति अभियान के तहत एक छात्रा को अमेठी का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया।
आपको बतादें छात्र शताक्षी सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पदभार संभालने के बाद आम जनमानस की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करती नजर आई। इसके साथ ही शताक्षी सिंह ने इस पहल को लेकर सरकार का धन्यवाद किया।
दरअसल बीते शनिवार प्रदेश सरकार ने मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की। मिशन शक्ति अभियान फेज 4 के अंतर्गत विभिन्न जिलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में आज अमेठी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर एक छात्रा को एक दिन का सीएमओ बनाया है। इस दौरान अमेठी सीएमओ बनी छात्रा शताक्षी सिंह एक्शन मूड में नजर आई शताक्षी सिंह ने जनसुनवाई के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड अभियान सहित अन्य समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण की निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।
बतादें सीएमओ बनी छात्रा शताक्षी सिंह ने कहा कि आज हम मुख्य चिकित्सा अधिकारी बने हैं और हमें बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है हमने जनसुनवाई की इस दौरान आयुष्मान कार्ड को लेकर कुछ लोगों की समस्याएं थी उनके निस्तारण के लिए हमने जिम्मेदारों को निर्देश दिया है इसके साथ ही हम सिर्फ यही संदेश देना चाहते हैं कि हर हाल में बाल विवाह पर अंकुश लगाया जाए यदि बाल विवाह पर अंकुश लगेगा तो हर महिला सुरक्षित होगी।
(अमेठी से राजीव ओझा की रिर्पोट)
ये भी पढ़ें: Ram Mandir: राम मंदिर में भगवान का सिंहासन आठ फीट ऊंचा, चढ़ी होगी सोने की परत









